EV में अचानक Range Drop होने की 7 असली वजह: EV Owners के लिए Practical Guide

By Zeeshan Ahmed

May 2, 2026

EV में अचानक रेंज कम होने की वजहें – Electric Vehicle Range Drop Guide

अगर आप Electric Vehicle own चलाते हैं, तो कभी न कभी अपने ये जरूर नोटिस किया होगा कि अचानक आपकी EV की रेंज कम हो जाती है, कल तक EV 120 km तक चलती थी आज 90 km कैसे हो गई, या Battery 60% थी फिर भी range meter में अचानक से कम दिख शुरू हो गया।

EV में Range drop होना एक कॉमन problem हैं, लेकिन इसमें घबराने की जरूरत नहीं है इसका मतलब Battery खराब होना बिल्कुल भी नही है। कई बार छोटी-छोटी चीजों के वजह से भी रेंज ड्रॉप हों सकती है।

अगर आप भी एक Electric Vehicle own करते है, तो ये ब्लॉग पोस्ट आपके लिए है। मैं आपको 7 ऐसे वजह बताऊंगा जिससे कि EV के अंदर रेंज ड्रॉप होने की समस्या हो सकती है। ओर उस प्रॉब्लम को कैसे फिक्स किया जा सकता है, ये भी बताऊंगा।

EV में Range अचानक Drop क्यों होता है?

ev me rane drop kyu hote hai iska kya karan hai

EV में range drop होना नॉर्मल है, ये कई कारण के वजह से हो सकता है। जो कि नीचे दिए गए है।

  • Road का condition कैसी है
  • मौसम कैसा है
  • EV पर load कितना है
  • Tyre pressure सही है या नहीं
  • Battery temperature क्या है

EV की range हर थोड़ी दिन में बदलती रहती है। लेकिन अचानक से रेंज बहुत गिर जाती है तो इसके पीछे कुछ specific कारण हो सकते है। आपको service centre में एक बार जरूर दिखाना चाहिए़। नीचे हमने कुछ 7 कॉमन वजह को बताया है जिसके वजह से range drop हो सकते है।

ये भी पढे: EV Regular Checkup Guide: हर Electric Vehicle Owner को कौन-कौन सी चीजें जरूर चेक करनी चाहिए?

EV में अचानक Range Drop होने की 7 असली वजह क्या है

1) Tyre Pressure कम होना (सबसे common वजह)

EV के range drop होने के बहुत से कारण है, जिसमें Tyre Presure एक कॉमन वजह है जिसपे हमे ध्यान देने की जरूरत है। बहुत सारे लोग Tyre Presure को ठीक तरीके से जांच नहीं करते है, ओर battery को खराब समझा लेके है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही है।

 yre Pressure कम होना (सबसे common वजह)

अगर tyre presure कम हो जाए तो, ये कुछ संकेत आपको देखने को मिलते है।

  • EV को चलने में ज्यादा ताकत लगती है
  • Motor पर load बढ़ता है
  • Battery जल्दी drain होती है
  • Range 8% से 15% तक गिर सकती है

यह problem खासकर सर्दियों में ज्यादा होती है, क्योंकि ठंड में tyre pressure अपने आप कम हो जाता है। तो हफ्ते में कम से कम 1 बार tyre pressure check करेंcompany के recommended PSI पर रखें

2) तेज Acceleration और Sudden Braking

EV की motor pickup देती हैं। इसलिए EV को तेज एक्सीलेटर नही देना चाहिए, जिससे EV के मोटर को इंपैक्ट पड़े। नीचे दिए गए कुछ बड़े रीजन है जिससे रेंज में कमी हो सकती है।

तेज Acceleration और Sudden Braking
  • बार-बार Acceleration तेज करते हैं
  • बार-बार brake लगाते हैं
  • Sport Mode में drive करते हैं

कई लोग अपने वाहनों को ज्यादा फास्ट चलने के चक्कर में अपना 20% तक रेंज गंवा देते है, इसलिए इसे avoid करना चाहिए।

  • सmooth driving करें
  • Eco mode का use करें
  • अचानक Brake लगाने से बचें

3) AC, Heater और Extra Features का ज्यादा Use करने से

EV में AC या heater चलना petrol car जितना simple नही होता हैं। इसमें AC/Heater Battery से ही power कंज्यूम करता है, जिससे Battery पर ज्यादा load पड़ता है। कुछ ऐसे कारण जो आपकी Car रेंज को घटा सकती है।

AC, Heater और Extra Features का ज्यादा Use करने से

अगर आप:

  • लगातार AC चलाते हैं
  • Maximum cooling रखते हैं
  • Winter में heater ज्यादा use करते हैं

तो range में साफ फर्क आ सकती है, कई EV cars AC या Heater इस्तेमाल करने पर 20 से 30% रेंज गिरा सकती है।

इससे बचने के लिए EV को cabin temperature mode में रखे, fan speed कम रखे जरूरत पड़ने पर इस AC का इस्तेमाल करे।

4) Battery temperature ज्यादा गर्म या ज्यादा ठंडी होना

EV में Battery के ऊपर temperature का काफी असर पड़ता है। ज्यादा temperature होने पर battery ज्यादा तेजी से drain होती है। एवं ज्यादा ठंड होने पर बैटरी की परफॉर्मेंस कम हो जाती है।

Battery temperature ज्यादा गर्म या ज्यादा ठंडी होना

ठंड के दिनों में chemical reaction slow हो जाती है, जिससे रेंज कम हो जाती है ओर चार्जिंग slow हो जाती है। ओर गर्मी में

और गर्मी में हीट ज्यादा होने की वजह से BMS पावर लिमिट कर देता है। जिससे EV की efficiency कम हो जाती है। इससे बचने के कुछ उपाय है जिसे आप अपना सकते है।

क्या करें:

  • Direct धूप में EV को लंबे समय तक खड़ा न करें
  • ठंड में EV को warm-up drive दें
  • Battery overheating warning आए तो तुरंत ध्यान दें

5) Road Condition और Traffic Pattern मे बदलाव

या वजह बहुत underrated है, अगर आप अपने EV को शहर मे चलाते है, तो स्पीड कम रहती है। regenerative braking ज्यादा काम करती है। रेंज अच्छी मिलती है।

लेकिन अगर आप अपने EV को हाइवै पर लकेर आते है तो स्पीड ज्यादा होती है, हवा का resistance बढ़ जाता है battery ज्यादा खर्च होती है। जिससे रेंज कम हो जाती है। हाइवै पर बेहतर रेंज पाने के लिए कुछ सिम्पल ट्रिक्स जो की आप फॉलो कर सकते है।

क्या करें:

highway पर 60–80 km/h की stable speed रखें

Unnecessary overtaking avoid करें

6) Battery Calibration Issue (Range meter गलत दिखाना)

कई बार EV की बैटरी सही होती है लेकिन meter मे गलत रेंज दिखने लगता है, इसका मुख्य वजह बैटरी का calibration बिगड़ जाना होता है। ओर चार्जिंग पैटर्न के खराबी के वजह से भी ये कारण हो सकते है।

Battery Calibration Issue (Range meter गलत दिखाना)

इसमें range meter अचानक drop दिखा सकता है, जबकि battery normal होती है। इसको फिक्स करने के लिए कुछ उपाय हो जो नीचे दिए गए है।

क्या करें:

महीने में 1 बार 15% से 95% तक एक proper charging cycle करें

अगर issue लगातार रहे तो service center में BMS scan कराएं

7) Battery health (SOH) धीरे-धीरे कम होना

अगर आपकी EV 2-3 साल पूरानी हो चुकी है ओर अगर रेंज मे धीरे-धीरे गिरावट हो रही है तो ये नॉर्मल है, लेकिन कुछ case मे रेंज अचानक drop होने लगती है। इसके कुछ बड़े कारण हो सकते है।

Battery health (SOH) धीरे-धीरे कम होना
  • Battery Cell weak हो गया
  • Cell Balancing issue
  • BMS मे खराबी
  • बार-बार Overheating

कई बार SOH (State of Health) कम होने पर EV पहले जितना रेंज नहीं देती है, बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होने लगती है।

क्या करें:

  • Service Center में SOH check कराएं
  • Fast Charging कम करें
  • Battery को बार-बार 0% तक न गिराएं

ये भी पढे: EV Battery में SOC और SOH में क्या फर्क है? (Simple Hindi Guide for Every EV Owner)

EV Range Drop होने पर तुरंत क्या check करें? (Quick Checklist)

अगर आपकी EV की range अचानक कम हो गई है, तो घबराने से पहले ये 5 चीजें check करे :

  • Tyre pressure
  • Eco/sport mode
  • AC/heater usage
  • Recent driving route (highway/city)
  • Charging pattern

इन 5 चीजों से 70% problems यहीं solve हो जाती हैं।

EV Range बढ़ाने के लिए Practical Tips

  • टायर प्रेशर सही रखें
  • smooth driving करें
  • Eco mode use करें
  • AC कम use करें
  • Heavy load avoid करें
  • Regen Braking का सही use करें
  • Battery Overheating से बचाएं

निष्कर्ष

EV मे Range drop होना कोई बूरी खबर नहीं है, यह बिल्कुल ही नॉर्मल है। इसके बहुत से कारण हो सकते है। जैसे आपके ड्राइविंग की स्टाइल पे बी निर्भर करता है की आप अपने EV को कैसे चलते है। तथा tyre pressure का भी बहुत बाद इम्पैक्ट होता है। सही tyre pressure होने से रेंज अच्छी मिलती है।

आप जितना ज्यादा AC का इस्तेमाल करते है उतना ही रेंज कम होने की संभावना है, लेकिन अगर रेंज लगातार गिर रही है तो आपको BMS स्कैन करने की जरूरत है। साथ ही साथ batyery health जरूर चेक कराए।

हमने ऊपर कुछ 7 बड़े वजह बताए है जिसके कारण EV के अंदर रेंज कम हो जाती है अगर आप इन सातों तरीकों को ठीक से पढ़कर अपने EV रखवाली करते है तो 100% आपकी EV की रेंज बढ़ जायेगी ओर बेहतर परफॉरमेंस भी मिलेगी।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1) EV की range अचानक कम हो जाए तो सबसे पहले क्या check करना चाहिए?

सबसे पहले टायर प्रेशर, फिर Eco/Sport mode, और उसके बाद AC/Heater का use check करें। 70% cases में problem यहीं से निकल आती है।

2) क्या सर्दियों में EV की range कम होना normal है?

हाँ, ठंड में battery की performance naturally कम हो जाती है। इसलिए winter season में range 10% से 20% तक गिरना normal माना जाता है।

3) क्या AC चलाने से EV की range बहुत कम हो जाती है?

हाँ, EV में AC battery से ही चलता है। लगातार AC use करने पर range 10% से 25% तक कम हो सकती है, खासकर EV cars में।

4) EV का range meter गलत क्यों दिखाता है?

यह अक्सर battery calibration issue की वजह से होता है। irregular charging pattern, बार-बार half charging, या BMS estimation error से range meter अचानक drop दिखा सकता है।

5) EV की battery health (SOH) कम होने पर क्या signs दिखते हैं?

SOH कम होने पर EV की full charge range कम हो जाती है, battery जल्दी discharge होती है, और low battery पर performance कमजोर लगती है। ऐसी स्थिति में service center पर SOH check कराना सही रहता है।

Zeeshan Ahmed

मैं Zeeshan Ahmed एक अनुभवी Blogger हु, मै करीब 2 साल से Blogging कर रहा हु। मुझे Electric Vehicle, Battery, Charging ओर Upcoming EV Trends पर लिखने में दिलचस्प है।