EV की Battery में SOC और SOH में क्या अंतर है? ओर यह कैसे काम करता है।

By Zeeshan Ahmed

April 4, 2026

EV ki battery me SOC or SOH kya hota hai

Electric Vehicle खरीदने के बाद लोग एकदम से ध्यान देना बंद कर देते है, लेकिन हर EV owner को Battery की हालत जरूर चेक करने चाहिये। क्युकी EV के अंदर सबसे महतपूर्ण हिस्सा बैटरी होती है। लेकिन क्या अपने कभी सोचा है की हमे बैटरी की ऐक्शल कन्डिशन को कोन बताता है।

1. SOC (State of Charge)

2. SOH (State of Health)

बहुत से लोग SOC ओर SOH को एक ही चीज़ समझते है लेकिन दोनों अलग-अलग चीज़े होती है ओर इनके कार्य भी अलग होते है। आज के इस पोस्ट मे हम बात करने वाले है की Electric Vehicle मे SOC ओर SOH क्या होता है, ओर इनके फायदे ओर नुकसान क्या है।

Table of Contents

SOC (State of Charge) क्या होता है?

SOC (State of Charge) क्या होता है?

SOC आपकी EV की Battery की रियल चार्ज को बताती है, यानि की बिल्कुल मोबाईल के तरह ही Battery Show होती है।

अगर आपकी EV मे 80% SOC है तो मतलब यह है की Battery 80% charged है। अगर SOC 20% से नीचे गिर गई है तो, इसका मतलब Battery लगभग Low हो चुकी है ओर charging की जरूरत है।

kya apki EV ke andar 80 % SOC hai

SOC एक तरह से battery का “fuel level” होता है जो बैटरी के चार्ज को बताता है। लेकिन सिर्फ SOC ओर SOH देखना काफी नहीं होती है, आपको ओर कई चीज़े हमेशा चेक करने की जरूरत होती है।

अगर अगर आप एक इलेक्ट्रिक वीइकल own करते है तो हमारे इस detailed आर्टिकल को पढ़ सकते है। जिससे आप अपने EV को लंबे समय तक उसे कर सके।

ये भी पढे: EV Regular Checkup Guide: हर Electric Vehicle Owner को कौन-कौन सी चीजें जरूर चेक करनी चाहिए?

SOC कैसे calculate होता है?

EV मे SOC को Battery Management System (BMS) calculate करता है। या system battery के अंदर चल रही चीज़ों को monitor करता है।

जैसे:

  • Voltage
  • Current
  • Temperature
  • Charging
  • Discharging pattern

ओर फिर या estimate करता है की Battery मे कितनी चार्ज बची हुई है।

SOC आपके लिए क्यों जरूरी है?

SOC हमे ये बताते है की हमारी EV अभी कितनी दूरी तक जा सकती है। ओर हमे चार्जिंग कब करनी चाहिये, long-drive की प्लानिंग कैसे करनी है।

लेकिन हमे एक चीज़ ध्यान मे रखने की जरूरत होती है की SOC सिर्फ current charge level को बताता है, बैटरी को overall condition को नहीं।

SOH (State of Health) क्या होता है?

SOH हमे ये बतलता है की हमारी Battery की overall health या क्षमता कितनी बची हुई है। ओर हमे ये बताते है की हमारी Battery नए के मुकाबले मे कितनी strong है।

Example:

नई battery का SOH 100% होता है, 2–3 साल बाद battery का SOH 95% या 90% हो सकती है। अगर SOH 80% से नीचे चली जाती है तो, Battery कमजोर मानी जायेगी SOH Battery के age ओर परफॉरमेंस की असली indicator होती है।

SOH कैसे मापा जाता है?

SOH भी BMS के द्वारा मापा जाता है, SOH की चीज़े देखकर तय किया जाता है, जैसे:

  • Battery Cycle Count कितनी हुई है
  • Battery की Capacity कितनी घट गई है
  • Battery कितनी तेजी से Discharge हो रही है
  • Cell Balancing ठीक है या नहीं
  • Battery Overheating तो नहीं हो रही

SOH एक “long term battery report” जैसा होता है।

SOC और SOH में मुख्य फर्क क्या है?

FeatureSOC (State of Charge)SOH (State of Health)
मतलबबैटरी में अभी कितनी चार्ज बची हैबैटरी की कुल हेल्थ कितनी अच्छी है
किसे दिखाता हैCurrent Battery LevelBattery की Overall Condition
Percentage Example80% Charge बची हैBattery अभी 92% Healthy है
मोबाइल से तुलनाPhone की Battery %Phone Battery Health
समय के साथ बदलता हैहर समय बदलता रहता हैधीरे-धीरे कम होता है
उपयोगRemaining Range पता करने मेंBattery Life और Performance जानने में
Driver पर असरकितनी दूरी चल पाएंगेबैटरी कितने साल अच्छी चलेगी
नई बैटरी में0%–100% तक बदलता रहता हैलगभग 100% होता है

EV Owners को SOC और SOH समझना क्यों जरूरी है?

हर एक EV owner को SOC ओर SOH मे फर्क समझना बेहद जरूरी है। यह दोनों चीज़े सीधे आपके Range, Battery Life, Charging और Maintenance Cost को समझने मे आसानी करती है।

बहुत सारे EV owner सिर्फ Battery की Percentage को देखते है लेकिन असली जानकारी SOC ओर SOH से प्राप्त होती है।

SOC ओर SOH का इस्तेमाल हम इन कामों के लिए भी कर सकते है।

1) Range कम होने का असली कारण समझ आएगा

अगर आपकी EV का रेंज लगातार घट रहा है, यानि की पहले 120 km चलती थी ओर अब 95 km ही चलती है। तो इसका मतलब हो सकता है की SOH कम हो गया है।

2) Battery replacement का सही time पता चलता है

SOH की मदद से आप पता लगा सकते है की आपकी Battery फ्यूचर मे कितनी चलेगी ओर replacement का सही time कब आएगा।

3) Resale value में मदद मिलती है

अगर आप अपने EV को फ्यूचर मे resale करते है तो आप buyer को battery SOH के बारे मे जरूर बताए जिससे आपको अच्छी resale value मिल सके।

4) Warranty claim में SOH बहुत important होता है

की EV कंपनियां Battery Warranty को SOH के आधार पर तय करती है। अगर SOH एक निश्चित स्तर से नीचे चले जाए तो, Warranty लागू हो सकती है।

ये भी पढे: Electric Car Battery Warranty में क्या-क्या Cover होता है? पूरी जानकारी (2026)

5) सही Charging Planning करने के लिए

SOH की मदद से:

  • Long Trip Planning आसान होती है
  • Charging Stops Decide करना आसान होता है
  • Range Anxiety कम होती है

EV Battery का SOH जल्दी कम क्यों होता है?

SOH धीरे-धीरे गिरना नॉर्मल है लेकिन ये अचानक से कम हो रही है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते है।

  • रोज fast charging करना
  • battery को बार-बार 0% तक गिराना
  • बहुत ज्यादा गर्मी में charging
  • खराब charger या गलत wiring
  • battery overheating
  • लंबे समय तक EV unused रखना

SOC सही रखने के लिए Practical Tips

अगर SOC को सही तरीके से Maintain किया जाए तो Battery की life बढ़ सकती है। ओर रेंज भी लंबे समय तक अच्छी निकलकर आएगी। SOC को सही रखने के लिए ये नीचे दिए गए स्टेप्स को अपनाए।

  • Battery को हमेशा 100% तक Charge न करें
  • Battery को 0% तक इस्तेमाल ना करे
  • जरूरत से ज्यादा Fast Charging Avoid करें
  • गर्म मौसम में तुरंत Charging न करें
  • लंबे समय तक EV पार्क करने पर सही SOC रखें
  • Smart Charging Features का उपयोग करें
  • बहुत Aggressive Driving Avoid करें
  • Battery Temperature पर ध्यान दें
  • Original Charger का उपयोग करें
  • SOC Calibration समय-समय पर करें

Ideal SOC Habit Chart जिसको आप follow कर सकते है

SituationBest SOC
Daily Use20%–80%
Long Trip90%–100%
Long Parking40%–60%
Fast Chargingजरूरत पड़ने पर ही

SOH को लंबे समय तक अच्छा रखने के लिए कुछ Important Tips

नई EV मे लगभग SOC 100% होती है, लेकिन गलत चार्जिंग ओर खराब उपयोग के कारण यह जल्दी कम हो सकते है। इसलिए हर EV owner को बैटरी की ठीक तरीके से देखभाल करने चाहिये।

क्या करे ओर क्या न करे

क्या करेक्या न करे
20–80% Chargingरोज 100% Charging
Normal AC Chargingलगातार Fast Charging
Smooth DrivingAggressive Driving
Shade Parkingधूप में लंबे समय तक Parking
Certified ChargerLocal/Unsafe Charger

निष्कर्ष

SOC ओर SOH दोनों EV Battery के लिए जरूरी होती है, लेकिन दोनों का मतलब अलग होता है। SOC आपको यह बताता है की Battery मे अभी कितना charge बचा हुआ है, SOH आपको यह बताता है की Battery की capacity ओर हेल्थ कैसा है। अगर आप एक इलेक्ट्रिक वीइकल को own करते है तो सिर्फ SOC देखकर मत खुश हो जाइए। Battery की असल condition को समझने के लिए SOH को भी जरूर समझे।

FAQs (अकसर पुछे जाने वाले सवाल)

1) SOC और SOH में सबसे बड़ा फर्क क्या है?

SOC battery का current charge level बताता है, जबकि SOH battery की overall health और capacity बताता है।

2) क्या SOC 100% होने पर battery नई जैसी होती है?

नहीं। SOC 100% होने का मतलब सिर्फ इतना है कि battery fully charged है। Battery की health (SOH) कम भी हो सकती है।

3) EV battery का SOH कितने प्रतिशत तक normal माना जाता है?

Normal usage में 2–3 साल बाद SOH 90% के आसपास रह सकता है। अगर SOH 80% से नीचे जाए तो battery कमजोर मानी जाती है।

4) क्या fast charging से SOH जल्दी गिरता है?

हाँ, अगर fast charging रोज-रोज की habit बन जाए, तो battery पर heat और stress बढ़ता है जिससे SOH जल्दी गिर सकता है।

5) SOH कम होने पर EV में क्या problem आती है?

SOH कम होने पर EV की range कम हो जाती है, battery जल्दी discharge होती है और performance भी कमजोर लगती है।

Zeeshan Ahmed

मैं Zeeshan Ahmed एक अनुभवी Blogger हु, मै करीब 2 साल से Blogging कर रहा हु। मुझे Electric Vehicle, Battery, Charging ओर Upcoming EV Trends पर लिखने में दिलचस्प है।