EV Battery में SOC और SOH में क्या फर्क है? (Simple Hindi Guide for Every EV Owner)

Electric vehicle खरीदने के बाद EV owner को एक Battery की हालत का जरूर ध्यान रखना चाहिए क्योंकि EV की सबसे महंगी और सबसे important चीज उसकी battery होती है। EV ki battery से रिलेटेड दो इंर्पोटेंट चीज़ हमे बैटरी की एक्चुअल Condition को बताता है।

1. SOC (State of Charge)

2. SOH (State of Health)

बहुत से लोग SOC ओर SOH को एक ही चीज समझ लेते हैंजबकी दोनोबलाग अलग चीज है ओर इनके कार्य अलग है। ई पोस्ट में आपको बिल्कुल ही आसान भाषा में दोनों के दिगर के बारे में बताएंगे ओर दोनों के मुख्य कार्य के है। 

Read Also: EV Regular Checkup Guide: हर Electric Vehicle Owner को कौन-कौन सी चीजें जरूर चेक करनी चाहिए?

SOC (State of Charge) क्या होता है?

SOC का मतलब होता है आपकी EV battery में इस समय कितनी charge बची है। यानि SOC बिल्कुल वैसा ही है जैसे मोबाइल में battery percentage दिखाई देती है।

उदाहरण के लिए:

अगर आपकी EV में SOC 80% है, तो मतलब battery 80% charged है

अगर SOC 20% है, तो मतलब battery लगभग low है और charging की जरूरत है

SOC एक तरह से battery का “fuel level” होता है।

SOC कैसे calculate होता है?

EV में SOC को battery management system (BMS) calculate करता है।
यह system battery के अंदर चल रही चीजों को monitor करता है, जैसे: voltage, current, temperature, charging/discharging pattern फिर यह estimate करता है कि battery में कितना charge बचा है।

SOC आपके लिए क्यों जरूरी है?

SOC जानने से आपको ये पता चलता है, आप कितनी दूर तक जा सकते हैं। आपको charging कब करनी चाहिए

long drive पर planning कैसे करनी है

लेकिन ध्यान रखें: SOC सिर्फ battery का current charge level बताता है, battery की overall condition नहीं।

SOH (State of Health) क्या होता है?

SOH का मतलब होता है आपकी EV battery की overall health या क्षमता कितनी बची है।

SOH यह बताता है कि आपकी battery नई battery के मुकाबले अभी कितनी strong है।

उदाहरण के लिए:

नई battery का SOH 100% होता है

2–3 साल बाद battery का SOH 95% या 90% हो सकता है

अगर SOH 80% से नीचे चला जाए, तो battery कमजोर मानी जाती है

SOH battery की उम्र और performance का असली indicator होता है।

SOH कैसे calculate होता है?

SOH भी BMS द्वारा calculate किया जाता है।
यह कई चीजें देखकर तय होता है, जैसे:

battery कितने charging cycles पूरे कर चुकी है

battery की capacity कितनी घट गई है

battery कितनी तेजी से discharge हो रही है

cell balancing ठीक है या नहीं

battery overheating तो नहीं हो रही

SOH एक “long term battery report” जैसा होता है।

SOC और SOH में मुख्य फर्क (Easy समझिए)

SOC और SOH को आप इस तरह समझ सकते हैं:

SOC = अभी battery में कितना charge है

SOH = battery की असली ताकत कितनी बची है

एक और आसान उदाहरण:

मान लीजिए आपके पास पानी की एक बोतल है।

SOC = बोतल में अभी कितना पानी है

SOH = बोतल की total capacity कितनी बची है

अगर बोतल पुरानी होकर अंदर से खराब हो जाए, तो उसकी capacity कम हो सकती है।
यही concept EV battery में भी होता है।

EV Owners को SOC और SOH समझना क्यों जरूरी है?

बहुत सारे EV owners सिर्फ SOC देखते हैं और सोचते हैं कि battery बिल्कुल सही है।
लेकिन कई बार ऐसा होता है कि:

SOC 100% दिखता है

लेकिन EV पहले जितना range नहीं देती

ऐसे में कारण SOC नहीं, SOH होता है।

1) Range कम होने का असली कारण समझ आएगा

अगर आपकी EV पहले 120 km चलती थी और अब 95 km चलती है, तो इसका मतलब हो सकता है कि SOH कम हो गया है।

2) Battery replacement का सही time पता चलता है

SOH से आपको अंदाजा लगता है कि battery future में कितनी चलेगी और replacement कब जरूरी होगा।

3) Resale value में मदद मिलती है

EV resale करते समय अगर आप buyer को battery SOH बता दें, तो trust बढ़ता है और सही price मिल सकता है।

4) Warranty claim में SOH बहुत important होता है

कई EV brands battery warranty SOH पर depend करती है।
कुछ cases में SOH बहुत गिरने पर warranty claim possible होता है।

EV Battery का SOH जल्दी कम क्यों होता है?

SOH धीरे-धीरे कम होना normal है।
लेकिन अगर यह तेजी से गिर रहा है, तो कारण हो सकते हैं:

रोज fast charging करना

battery को बार-बार 0% तक गिराना

बहुत ज्यादा गर्मी में charging

खराब charger या गलत wiring

battery overheating

लंबे समय तक EV unused रखना

SOC सही रखने के लिए Practical Tips

SOC manage करना आसान है, बस कुछ आदतें सही रखें:

battery को बार-बार 10% से नीचे न जाने दें

रोज 100% charge करना जरूरी न हो तो avoid करें

long drive से पहले ही 100% charge करें

traffic में smooth driving करें

अचानक तेज acceleration avoid करें

SOH को लंबे समय तक अच्छा रखने के लिए कुछ Important Tips

SOH बचाने के लिए आपको battery को stress से बचाना होता है।

fast charging को daily habit न बनाएं

direct धूप में charging avoid करें

battery overheating दिखे तो तुरंत check कराएं

सही tyre pressure रखें (range बेहतर रहती है)

EV को 1–2 महीने unused रखना हो तो 40%–60% charge पर रखें

SOC और SOH कैसे check करें?

यह EV model पर depend करता है।

कुछ EVs में:

SOC dashboard पर दिखता है

SOH EV app में या hidden menu में दिखता है

लेकिन कई EV scooters में SOH सीधे नहीं दिखता।
ऐसे में SOH check करने के लिए service center पर BMS scan करना पड़ता है।

निष्कर्ष

SOC और SOH दोनों EV battery के लिए जरूरी हैं, लेकिन दोनों का मतलब अलग है। SOC आपको बताता है कि battery में अभी कितना charge बचा है। SOH आपको बताता है कि battery की capacity और health कितनी बची है। अगर आप EV owner हैं, तो सिर्फ SOC देखकर खुश मत हो जाइए।
Battery की असली condition जानने के लिए SOH को भी समझना और monitor करना जरूरी है।

FAQs (अकसर पुछे जाने वाले सवाल)

1) SOC और SOH में सबसे बड़ा फर्क क्या है?

SOC battery का current charge level बताता है, जबकि SOH battery की overall health और capacity बताता है।

2) क्या SOC 100% होने पर battery नई जैसी होती है?

नहीं। SOC 100% होने का मतलब सिर्फ इतना है कि battery fully charged है। Battery की health (SOH) कम भी हो सकती है।

3) EV battery का SOH कितने प्रतिशत तक normal माना जाता है?

Normal usage में 2–3 साल बाद SOH 90% के आसपास रह सकता है। अगर SOH 80% से नीचे जाए तो battery कमजोर मानी जाती है।

4) क्या fast charging से SOH जल्दी गिरता है?

हाँ, अगर fast charging रोज-रोज की habit बन जाए, तो battery पर heat और stress बढ़ता है जिससे SOH जल्दी गिर सकता है।

5) SOH कम होने पर EV में क्या problem आती है?

SOH कम होने पर EV की range कम हो जाती है, battery जल्दी discharge होती है और performance भी कमजोर लगती है।