EV में Vehicle-to-Grid (V2G) Technology क्या है? ओर यह कैसे काम करती है

By Zeeshan Ahmed

May 18, 2026

परिचय 

आज के समय में Electric Vehicles (EV) सिर्फ एक ट्रेंड नहीं बल्कि भविष्य की जरूरत बन चुके हैं। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों, प्रदूषण की समस्या और सरकार की नीतियों के कारण EV का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है।

लेकिन अब EV सिर्फ एक वाहन नहीं रह गए हैं। आने वाले समय में ये चलता-फिरता Power Bank बन सकते हैं। इस तकनीक को सक्षम बनाने के लिए Vehicle-to-Grid (V2G) का काफी बडा योगदान है।

अगर आप EV के भविष्य को समझना चाहते हैं, तो V2G Technology के बारे में जानना बेहद जरूरी है। यह तकनीक न सिर्फ ऊर्जा प्रबंधन को बदल सकती है बल्कि EV मालिकों के लिए कमाई का एक नया रास्ता भी खोल सकती है।

Table of Contents

V2G Vehicle-to-Grid Technology क्या है?

V2G Vehicle-to-Grid Technology क्या है?

Vehicle-to-Grid (V2G) एक ऐसी तकनीक है जिससे Electric Vehicle की बैटरी में बिजली को स्टोर किया जा सकता है, ओर जरूरत पड़ने पर वापस Power Grid में भेजा जा सकता है।

आसान भाषा में समझें तो:

  • आपकी EV चार्ज होती है और बिजली स्टोर करती है
  • जब Grid को जरूरत होती है तो वही बिजली वापस दे सकती है
  • बाद में फिर से चार्ज हो जाती है

इस तरह से अगर कहा जाए तो Electric Vehicle केवल बिजली लेने वाला साधन नहीं बल्कि बिजली देने वाला स्रोत भी बन चुकी है।

ये भी पढे: India मे Electric Car Subsidy 2026: आखिर कितनी मिल सकती है सब्सिडी 2026 मे पूरी जानकारी

Vehicle-to-Grid Technology कैसे काम करती है?

Vehicle-to-Grid Technology कैसे काम करती है?

V2G तकनीक को समझने के लिए पहले आपको इसके तीन मुख्य components को समझना पड़ेगा।

1. Bi-directional Charger

यह एक विशेष प्रकार का चार्जर होता है जो बिजली को दो दिशाओं में विभाजित करने में सक्षम होता है।

जैसे:

  • Grid से EV में
  • EV से Grid में

2. Smart Grid System

यह एक प्रकार का Digital System होता है जो या तय करता है कि कब बिजली की मांग ज्यादा हैं ओर कब बिजली लेनी है।

ओर EV की चार्ज कम होने पर EV को चार्ज भी करती है।

3. V2G Compatible EV

हर EV इस तकनीक को सपोर्ट नहीं करता है, इसके लिए खास hardware और software की आवश्यकता होती है।

V2G vs Traditional Charging (तुलना)

FeatureTraditional ChargingV2G Technology
बिजली का प्रवाहएक दिशा (Grid → EV)दो दिशा (Grid ↔ EV)
उपयोगकेवल चार्जिंगचार्जिंग + बिजली सप्लाई
कमाईनहींसंभव
स्मार्ट कंट्रोलसीमितउन्नत (Smart Grid)

दुनिया में V2G Technology की स्थिति

V2G Technology अभी शुरुआती stage पर है, लेकिन कई विकसित देशों में इस पर काफी तेजी से काम चल रहा है।

  • जापान में EV निर्माता कंपनियों ने V2G सपोर्ट देना शुरू कर दिया है
  • यूरोप में Smart Grid प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं
  • अमेरिका में EV Energy Storage मॉडल पर काम हो रहा है

इन देशों में V2G को भविष्य के ऊर्जा समाधान के रूप में देखा जा रहा है।

भारत में V2G Technology का भविष्य

भारत में V2G Technology का भविष्य

भारत में यह Technology बड़े अस्तर पे अभी लागू नहीं किया गया है, लेकिन इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दिया गया हैं।

भारत में संभावनाएं:

  • Renewable Energy (Solar, Wind) का तेजी से विकास
  • EV Adoption में तेजी
  • Smart Grid Infrastructure पर काम

V2G तकनीक भारत में कब तक आएगी?

V2G तकनीक भारत में कब तक आएगी?

भारत में V2G Vehicle-to-Grid तकनीक पहले से ही आ चुकी है लेकिन या अभी आम लोगों तक पहुंचने में 2 से 3 वर्ष तक का time लग सकता है। 2028-30 तक आम लोग इसके फायदे उठा पाएंगे।

क्या V2G Vehicle-to-Grid तकनीक से कमाई संभव है?

अगर फ्यूचर ने सरकार ओर बिजली कंपनी मिलकर कोई ऐसी तकनीक का आविष्कार करेंगे जिसमें EV से दी गई बिजली से भुगतान मिल सके तो EV owner अतिरिक्त आय कमा सकते है।

उदाहरण:

अगर आपकी EV 10 unit बिजली grid को देती है ओर आपको प्रति unit 8 रुपए के हिसाब से मिलता है, तो आप 80 रुपए कमा सकते है।

यह सिर्फ एक उदाहरण है, हकीकत कमाई भविष्य के सिस्टम के हिसाब से होगी।

V2G Technology के फायदे

1. बिजली ग्रिड पर दबाव कम पड़ेगी

यह जरूरत पड़ने पर EV Grid को support कर सकती है।

2. Renewable Energy का बेहतर उपयोग

Solar ओर Wind energy को स्टोर कर के उसे फिर से use किया जा सकता है।

3. EV Owners के लिए कमाई का अवसर

इस प्रकार की तकनीक की मदद से EV owner कुछ कमाई कर सकते है, लेकिन अभी ये संभव नहीं है।

4. Energy Stability

बिजली सी सप्लाई ज्यादा हो सकती है ओर सही तरीके से किया जा सकता है।

V2G Technology की चुनौतियाँ

1. High Cost

Bi-directional charger अभी मार्केट मे महंगे आ रहे हैं, इसलिए इसकी प्राइस ज्यादा हो सकती है।

2. Battery Life पर असर पड़ सकती है

इस तकनीक मे बैटरी को बार-बार चार्ज या डिस्चार्ज किया जाता है जिससे बैटरी के ऊपर काफी असर पड़ता है ओर बैटरी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाती

3. Infrastructure की कमी

भारत मे Smart Grid अभी पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ है, इसके ऊपर काफी जोर सोर से काम किया जा रहा है।

4. Policy और Regulations

अभी तक V2G के ऊपर कोई नियम नहीं बना है

V2G vs V2H vs V2L मे के अंतर है

Technologyउपयोग
V2GGrid को बिजली देना
V2Hघर को बिजली देना
V2Lछोटे उपकरण चलाना

Real-Life Use Cases

1. घर में उपयोग

कभी-कभी बिजली जाने पर EV से घर को power दे सकती है।

2. Office/Company

EV fleet बिजली बैकअप के रूप में काम कर सकता है

3. Smart Cities

शहरों में EV एक distributed energy storage बन सकते हैं

भविष्य की तस्वीर

कल्पना कीजिए कि आने वाले वर्षों में भारत में लाखों EV सड़कों पर होंगी।

अगर ये सभी गाड़ियां एक साथ Grid से जुड़ेंगी, तो वे:

  • एक बड़े ऊर्जा भंडार की तरह काम करेंगी
  • बिजली की कमी के समय मदद करेंगी
  • Renewable energy को संतुलित करेंगी

2030 के बाद V2G भारत के ऊर्जा सिस्टम का अहम हिस्सा बन सकता है।

Expert Insight

V2G Technology भारत में धीरे-धीरे अपनाई जाएगी क्योंकि इसके लिए infrastructure और policy दोनों की जरूरत है।

लेकिन जिस तरह EV adoption तेजी से बढ़ रहा है, यह तय है कि आने वाले समय में V2G एक महत्वपूर्ण तकनीक साबित होगी।

निष्कर्ष

Vehicle-to-Grid (V2G) Technology इलेक्ट्रिक वाहनों के भविष्य को पूरी तरह बदल सकती है।

यह तकनीक EV की उपयोगिता बढ़ाती है, ऊर्जा प्रबंधन को स्मार्ट बनाती है और EV मालिकों को कमाई का अवसर देती है।

भारत में अभी यह शुरुआती चरण में है, लेकिन आने वाले वर्षों में यह तकनीक ऊर्जा और ऑटोमोबाइल सेक्टर को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. क्या भारत में V2G उपलब्ध है?

अभी बड़े अस्तर पर नहीं है लेकिन इस पर काम चल रहा है।

2. क्या V2G से बैटरी जल्दी खराब होती है?

इससे बैटरी के ऊपर असर पड़ता है लेकिन आने वाले समय मे इसे सुधार किया जा सकता है।

3. क्या हर EV में V2G फीचर होगा?

नहीं, ये सिर्फ ही model मे देखने को मिल सकती है।

4. V2G और V2H में क्या अंतर है?

V2G ग्रिड को बिजली देता है, जबकि V2H घर को बिजली देता है।

5. क्या इससे बिजली बिल कम होगा?

अगर future मे नई policy आती है तो इससे जरूर बिजली बिल कम हो सकती है।

Zeeshan Ahmed

मैं Zeeshan Ahmed एक अनुभवी Blogger हु, मै करीब 2 साल से Blogging कर रहा हु। मुझे Electric Vehicle, Battery, Charging ओर Upcoming EV Trends पर लिखने में दिलचस्प है।