Electric Car में Thermal Management System क्या होता है? आसान भाषा में पूरी जानकारी

By Zeeshan Ahmed

May 3, 2026

Electric Car में Thermal Management System kya hota hai

Electric cars आज के समय में काफी तेजी से प्रचलित होती जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है, बढ़ती ही डीजल और पेट्रोल की कीमत, और पर्यावरण की सुरक्षा।

क्या आप ने कभी सोचा हैं कि इलेक्ट्रिक कार की बैटरी इतने use होने के बाद भी ज्याद गर्म क्यों नहीं होती, या फिर ठंड के दिनों में ठीक तरीके से कैसे काम कर लेती है, तो आइए जानते है इसके पीछे का राज क्या है।

इसके पीछे का main कारण होता है Thermal Management System (TMS)

आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम विस्तार से समझेंगे कि इलेक्ट्रिक कार के अंदर Thermal Management System (TMS) क्या होता है, और ये कैसे काम करता है।

और इसे ठीक रखने के लिए हमें किस प्रकार की ड्राइविंग स्टाइल को अपनाना चाहिए, और अगर ये ठीक तरीके से काम न करे तो किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Thermal Management System (TMS) क्या होता है?

Electric Car में Thermal Management System ही एक ऐसी technology है जिससे Battery, Motor Power Electronics और केबिन के तापमान को नियंत्रित करती है।

अगर आसान भाषा में कहे तो यह तकनीक गाड़ी के टेंपरेचर को मेंटेन करता है, और गाड़ी के महत्वपूर्ण हिस्सों को ज्यादा गर्म (Overheat) या ज्यादा ठंड (Overcool) होने से बचाता है।

Electric vehicle में बैटरी सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है ।अगर बैटरी का तापमान सही नहीं रहेगा तो उनकी परफॉर्मेंस और रेंज के ऊपर असर पड़ सकता है। इस TMS का होना बहुत जरूरी है।

ये भी पढ़ें: Electric Car को Solar से Charge करना Safe है या नहीं? पूरी जानकारी (2026)

Electric Car में Thermal Management System क्यों जरूरी है?

Electric car में पेट्रोल या डीजल इंजन नहीं होता, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि इलेक्ट्रिक कार में गर्मी पैदा नहीं होती है। इलेक्ट्रिक कार में ज्यादा हीट होने के कुछ बड़े कारण हो सकते है।

जब:

  • बैटरी चार्ज या डिस्चार्ज होती है
  • गाड़ी तेज स्पीड में चलती है
  • फास्ट चार्जिंग होती है

वैसे तो अगर आप अपने EV को ठीक तरीके से मेंटेन करते है, टाइम पे service centre में check करते है तो आपकी EV की heat होने की संभावना कम हो जाती है। लेकिन इसे घर पर भी कुछ practical तरीके से कम किया जा सकता है।

लेकिन अगर आप Time पे ध्यान नहीं देते है तो:

  • बैटरी जल्दी खराब हो सकती है
  • रेंज कम हो सकती है
  • चार्जिंग स्पीड कम हो सकती है
  • सेफ्टी रिस्क बढ़ सकता है

इसीलिए इलेक्ट्रिक कार Thermal Management System EV बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Thermal Management System कैसे काम करता है?

Thermal Management System मुख्य रूप से तीन भागों मे बटा होता है।

1. Liquid Cooling System

Liquid Cooling System in tms

इस सिस्टम मे एक कूलेंट पाया जाता है जो (ठंढा तरल पदार्थ) के रूप मे बैटरी के आस-पास घूंट है, और हीट को बाहर करता है। जिससे बैटरी की हीट मैन्टैन रहती है। यह सबसे अच्छा और आधुनिक तरीका है, जो की बैटरी की हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है।

यह सिस्टम खासकर high-performance EVs में use होता है जैसे:

2. Air Cooling System

Air Cooling System

Air cooling System एक ऐसा सिस्टम है, जिसमे बैटरी या अन्य भाग को ठंढ रखने के लिए Air flow का इस्तेमाल किया जाता है। या सिस्टम सस्ता होता है लेकिन Liquid Cooling जितना प्रभावी नहीं होता है।

इसका working process काफी straightforward होता है, या बाहरी vente के जरिए सिस्टम ठंडी हवा enter करती है और फिर उस हवा को बैटरी के ऊपर से circulate लरते है। जिससे हीट ऐब्सॉर्ब होती है और गर्म हवा बाहर निकाल दिया जाता है।

FeatureAir CoolingLiquid Cooling
Cooling PowerLowHigh
Costकमज्यादा
UsageBudget EVPremium EV
Fast ChargingLimitedBetter

3. Heating System (ठंड के लिए)

Electric Vehicle मे ठंढ के लिए heating सिस्टम उतना ही जरूरी है, जितना गर्मी के लिए Cooling System खासकर सर्दियों मे battery की रेंज परफॉरमेंस और चार्जिंग स्पीड पर सीधा असर पड़ता है। ऐसे में TMS बैटरी को हल्का गर्म रखता है ताकि परफॉर्मेंस बनी रहे।

Thermal Management System किन-किन हिस्सों को कंट्रोल करता है?

TMS सिर्फ बैटरी को ही नहीं बल्कि कई अन्य हिस्सों को भी नियंत्रित करता है:

  1. बैटरी पैक
  2. इलेक्ट्रिक मोटर
  3. पावर कंट्रोल यूनिट
  4. इन्वर्टर
  5. केबिन तापमान

इसका मतलब यह है कि यह सिस्टम पूरी EV की परफॉर्मेंस को संतुलित रखता है।

अगर Thermal Management System खराब हो जाए तो क्या होगा?

अगर TMS सही तरीके से काम नहीं करता तो कई समस्याएं हो सकती हैं:

  • बैटरी ओवरहीट हो सकती है
  • चार्जिंग धीमी हो सकती है
  • गाड़ी की रेंज कम हो सकती है
  • डैशबोर्ड पर वार्निंग लाइट आ सकती है
  • लंबे समय में बैटरी की लाइफ कम हो सकती है

इसलिए इलेक्ट्रिक कार की सर्विसिंग के दौरान TMS की जांच जरूरी होती है।

क्या Thermal Management System बैटरी लाइफ बढ़ाता है?

हाँ, Thermal Management System (TMS) EV बैटरी की लाइफ को बढ़ती है। यह एक प्रकार का बैटरी का core protector भी होता है।

क्या Thermal Management System बैटरी लाइफ बढ़ाता है?

सही तापमान में काम करने से:

  • बैटरी की हेल्थ बेहतर रहती है
  • चार्जिंग साइकल ज्यादा चलते हैं
  • बैटरी डिग्रेडेशन कम होता है
  • गाड़ी की रेंज स्थिर रहती है

इसलिए जिन इलेक्ट्रिक कारों में बेहतर Thermal Management System होता है, उनकी बैटरी आमतौर पर ज्यादा सालों तक चलती है।

भारत जैसे देश में TMS का फ्यूचर क्या है

भारत एक ऐसा देश है जहा पे काफी जगह पे गर्मी पड़ती है, की जगह पर तो 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुच जाती है । ऐसे जगहों पे अगर इलेक्ट्रिक कर के अंदर अच्छा Thermal Management System लगाना बहुत जरूरी होता है।

नहीं तो बैटरी की तापमान हाई हो सकती है।और हीट management बिगड़ सकती है। इसलिए भारत मे जितनी ज्यादा EV को ग्रोथ मिलेगी उतनी ज्यादा ही TMS को भी IMARG group के deta के हिसाब से 2034 तक आते-आते TMS लगभग 469 million$ तक पहुच सकती है।

Thermal Management System और Fast Charging

Fast Charging (DC Fast Charging) आज के EV ecosystem का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। लेकिन तेज चार्जिंग के दौरान heat generation बहुत तेजी से बढ़ जाता है, जो बैटरी के लिए सही नहीं है।

Thermal Management System और Fast Charging

अगर TMS मजबूत है तो:

  • बैटरी सुरक्षित रहती है
  • चार्जिंग स्पीड स्थिर रहती है
  • ओवरहीटिंग का खतरा कम होता है

इसलिए फास्ट चार्जिंग वाली EV में अच्छा Thermal Management System होना जरूरी है।

क्या सभी Electric Cars में समान TMS होता है?

नहीं। हर कंपनी अलग टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करती है, कुछ गाड़ियां मे Basic Air cooling system का इस्तेमाल किया जाता है। जबकि premium EVs के अंदर Advance liquide cooling system का उपयोग किया जाता है।

महंगी इलेक्ट्रिक कारों में आमतौर पर ज्यादा बेहतर Thermal Management System दिया जाता है।

निष्कर्ष

Electric Car Thermal Management System एक ऐसा महत्वपूर्ण सिस्टम है जो बैटरी और मोटर के तापमान को नियंत्रित करता है। यह सिस्टम बैटरी को ज्यादा गरम या ठंढा होने नहीं देता है, जिससे EV की परफॉरमेंस और लाइफ अच्छी रहती है।

अगर आप इलेक्ट्रिक कर लेने का प्लैन कर रहे है तो सिर्फ रेंज और प्राइस पर फोकस करना ही काफी नहीं है, बल्कि आपको और कुछ छीजे ध्यान मे रखने की जरूरत होती है जिससे आपकी EV की लाइफ कम से कम 8 से 10 साल तक हो जायेगी।

उसी मे से एक महातपूर्ण हिस्सा होता ही TMS Thermal Management System होता है जिसे वजह से EV की हीट मैन्टई रहती है, इस पोस्ट मे हमने यही बताया है की TMS क्या होता है और कैसे काम करती है। जो की रेसर्च के लिखा गया है जिसके हेल्प से आप EV खरीदते समय आप हर एक चीजों को जांच कर सकते है।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1) क्या Thermal Management System हर इलेक्ट्रिक कार में होता है?

हाँ, लेकिन इसका प्रकार अलग-अलग हो सकता है। कुछ में एयर कूलिंग और कुछ में लिक्विड कूलिंग सिस्टम होता है।

2) क्या Thermal Management System से बैटरी लाइफ बढ़ती है?

हाँ, सही तापमान नियंत्रण से बैटरी डिग्रेडेशन कम होता है और उसकी उम्र बढ़ती है।

3) क्या फास्ट चार्जिंग से बैटरी ज्यादा गर्म होती है?

हाँ, फास्ट चार्जिंग के दौरान तापमान बढ़ सकता है, इसलिए अच्छा TMS जरूरी होता है।

4) भारत में TMS क्यों ज्यादा जरूरी है?

क्योंकि यहां तापमान बहुत ज्यादा रहता है, जिससे बैटरी ओवरहीट होने का खतरा रहता है।

5) क्या Thermal Management System की अलग से सर्विस होती है?

आमतौर पर यह नियमित सर्विस के दौरान चेक किया जाता है। इसमें कूलेंट और सेंसर की जांच की जाती है।

Zeeshan Ahmed

मैं Zeeshan Ahmed एक अनुभवी Blogger हु, मै करीब 2 साल से Blogging कर रहा हु। मुझे Electric Vehicle, Battery, Charging ओर Upcoming EV Trends पर लिखने में दिलचस्प है।