Electric Scooter Safety in India 2026: खरीदने से पहले जानें जरूरी सेफ्टी टिप्स

By Zeeshan Ahmed

May 28, 2026

Electric Scooter Safety in india

भारत मे Electric Scooter ने पिछले कुछ सालों मे काफी market मे काफी अच्छी पकड़ बनाई है, अभी हाल ही मे लगातार पेट्रोल की रेट बढ़ रही है जिसके वजह से लोग Electric Scooter खरीदना ज्यादा फायदेमंद समझते है।

हालांकि Electric Scooter खरीदने से पहले हमे ये भी डर लगता है की क्या इलेक्ट्रिक स्कूटर सुरक्षा के मामले मे आगे है क्या यह पेट्रोल वीइकल जैसी safety features के साथ आती है या नहीं।

इस ब्लॉग पोस्ट मे हम विस्तार से समझेंगे कि Electric Scooter की safety किन चीजों पर निर्भर करती है, ओर हमे Scooter खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिये ओर हमे उपयाग करते समय किन-किन चीजों को avoid करना चाहिये।

Electric Scooter Safety को कैसे चेक करे

Electric Scooter की सुरक्षा का पता सिर्फ उसकी गति को देखकेर नहीं लगाया जा सकता है, बल्कि एक सुरक्षित स्कूटर वह होता है जिसमे बैटरी, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, Build-quality, Thermal Management System सभी ठीक तरीके से काम कर रही हो।

यदि किसी स्कूटर की गति कम है लेकिन उसकी wiring कमजोर है ओर बैटरी ठीक तरीके से काम नहीं कर रही है, तो फिर भी जोखिम होने की संभावना है

यह निर्भर करता है चालक के चाल ओर ड्राइविंग स्टाइल पे, इसलिए हमे सुरक्षा पे सबसे पहले ध्यान देना चाहिये ओर Company के द्वारा दिए गए नियमों का पालन करना चाहिये।

Electric Scooter Safety किन चीजों पर निर्भर करती है

1. Battery Quality और Certification

Electric Scooter की सुरक्षा मे बैटरी का बहुत बड़ा योगदान है, खराब quality की बैटरी overheating हो सकती है जिसके कारण short circuit ओर fire रिस्क की संभावना बढ़ जाती है।

भारत मे AIS-156 Electric Vehicle की बैटरी के लिए एक महतपूर्ण सुरक्षा मन जाता है, इसको पास करने के लिए बैटरी को कई महत्वपूर्ण परीक्षणों से गुजरना पड़ता है जैसे:

  • Thermal test
  • Vibration test
  • Short circuit test
  • Overcharge test

इसके इलवा BSI certification भी आवश्यक है जो बैटरी ओर Electrical कंपोनेंट्स की गुणवत्ता को सुनिश्चित करता है।

यदि कोई Scooter इन सभी test को पास कर लेती है तो उसे एक सुरक्षित स्कूटर मन जाता है। क्या आप आने स्कूटर से long-drive का भी प्लान बना रहे है तो नीचे दिए गए पोस्ट जरूर पढ़े।

ये भी पढ़े: Electric Car Long Drive के लिए Safe है या नहीं? पूरी जानकारी हिंदी में

2. Battery Management System (BMS)

Battery Management System एक ऐसा System जो Battery की चाल को बराबर रखता है, यह Battery के Temperature, Voltage ओर Current को ठीक तरीके से कार्य करने मे मदद करता है।

एक अच्छा BMS का कार्य:

  • Battery की Temperature को नियंत्रित करना
  • Overcharging से रोकता है
  • Short-circuit की स्थिति में सुरक्षा प्रदान करता है
  • Battery की लाइफ बढ़ाता है

इसलिए Electric Scooter खरीदते समय BMS की जांच करना बहुत जरूरी है।

3. IP Rating और Waterproof Protection

IP Rating और Waterproof Protection

भारत एक ऐसा देश है जहा पर बारिश ज्यादा होती है, जिसके कारण बरसात के season मे रास्ते मे पानी की समस्या आम हो जाती है। ऐसे मे स्कूटर का waterproof होना बहुत जरूरी है।

IP rating यह दर्शाती है की स्कूटर धूल ओर पानी से कितनी सुरक्षा प्रदान कर सकती है। लगभग IP65 या उससे अधिक rating एक अच्छी waterproof स्कूटर मानी जाती है। जबकि बैटरी के लिए IP67 ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है।

4. Build Quality और Wiring Safety

Build Quality और Wiring Safety

एक मजबूत ओर एक अच्छी तरह से डिजाइन किया गया स्कूटर अधिक सुरक्षित मानी जाती है, इसमे मजबूत बैटरी ओर अच्छी Wiring पाई जाती है, जो की waterproof होती है।

सस्ते या local charger का इस्तमल करने से wiring को नुकसान पहुचा सकती है, इससे खतरा होने की संभावना बढ़ जाती है।

5. Brake System और Tyre Quality

Electric Scooter मे instant torque लगा होता है, इसलिए एक अच्छी breaking system का होना बहुत जरूरी है। Disk Brakes ज्यादा प्रभावी ओर सुरक्षित माने जाते है, अगर तेज गति ओर शहर की ट्रैफिक स्थितियों मे driving करने के लिए।

Electric Scooter खरीदते समय ध्यान रखने वाली बातें

Electric Scooter खरीदते समय ध्यान रखने वाली बातें

Electric Scooter खरीदते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखे:

  • AIS-156 या BIS certified battery
  • कम से कम 3 से 5 वर्ष की Battery warranty
  • अच्छा Service network
  • 67 IP rating
  • एक अच्छी BMS
  • Safe Charging system
  • भरोसेमंद ब्रांड
  • Customer Safety Review

खरीदने से पहले हमेशा Company की official website पे जा के सब कुछ चेक करे

India मे कुछ सुरक्षित Electric Scooter जो आप 2026 मे ले सकते है

कुछ Electric Scooter Safety के मामले मे काफी आगे होती है, जिन्होंने अपनी सुरक्षा के बदोलत लोगों के दिलों मे जगह बना लिया है।

India मे कुछ सुरक्षित Electric Scooter जो आप 2026 मे ले सकते है

Ather scooters अपनी Advance Technology और मजबूत safety features के वजह के काफी पॉपुलर है। TVS iQube एक भरोसेमंद विकल्प है, जिसका service network काफी अच्छा है और मजबूत build quality के साथ आती है।

Bajaj Chetak Electric अपनी मजबूती ओर metal body ओर संतुलित ride के लिए जानी जाती है, तथा Ola Electric ने भी अपने नए models मे कुछ safety improvements कीये लेकिन खरीदने से पहले एक बार rating जरूर चेक करे।
Hero Vida भी एक अच्छा विकल्प है, जिसमें reliable support और removable battery system देखने को मिलता है।

कोन सा Scooter किस उपयोग के लिए बेहतर है

Students: students को हमेशा हल्के ओर आसान handling वाली स्कूटर का इस्तेमाल करना जो की चलाने मे भी आसानी हो ओर कम खर्चे मे भी काम हो जाए।

Office Commuters: जो लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर को office के लिए इस्तेमाल करना चहाते है उसे एक अच्छी रेंज वाली स्कूटर के साथ जाना चाहिये।

Family Use: चाहे वो Electric Scooter हो या Petrol Scooter Family use के लिए हमेशा comfort, stability पर ध्यान देना चाहिये अगर आप long-drive करते है, तो आपको एक अच्छी रेंज वाली स्कूटर के साथ जाना चाहिये।

Electric Scooter उपयोग के दौरान Safety Tips

Electric Scooter Safety Tips

1. Original Charger का उपयोग करें

हमेशा कंपनी द्वारा दिया गया charger ही उपयोग करें।

2. सही स्थान पर Charging करें

Charging के दौरान स्कूटर को ventilated स्थान पर रखें।

3. पानी से बचाव

गहरे पानी में स्कूटर चलाने से बचें और गीले charging port पर charging न करें।

4. नियमित Service

समय-समय पर wiring और battery की जांच करवाएं।

5. Battery Care

Battery को पूरी तरह discharge होने से बचाएं और अत्यधिक गर्मी से दूर रखें।

Myths और Facts

Myth: Electric Scooter सुरक्षित नहीं होते
Fact: प्रमाणित और सही तरीके से उपयोग किए गए scooters सुरक्षित होते हैं

Myth: Fast charging खतरनाक होती है
Fact: कंपनी द्वारा दी गई fast charging सुरक्षित होती है

Myth: branded scooters में कोई जोखिम नहीं होता
Fact: जोखिम कम होता है, लेकिन पूरी तरह समाप्त नहीं होता

Conclusion

Electric Scooter भारत में परिवहन का एक महत्वपूर्ण भविष्य बन चुके हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा को नजरअंदाज करना सही नहीं है।

एक सुरक्षित Electric Scooter चुनने के लिए केवल कीमत या रेंज पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। Battery certification, build quality, braking system और brand reliability जैसे सभी factors को ध्यान में रखना आवश्यक है।

सही जानकारी और सावधानी के साथ आप एक सुरक्षित और किफायती Electric Scooter का चयन कर सकते हैं।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. Electric Scooter की battery कितने समय तक चलती है

सामान्यतः 3 से 5 वर्ष तक, यह उपयोग ओर maintenance पर भी निर्भर करता है।

2. क्या Electric Scooter बारिश में चलाया जा सकता है

हाँ, लेकिन ज्यादा पानी वाले जगह से बच कर रखना चाहिये।

3. क्या सस्ता Electric Scooter खरीदना सही है

यदि वह certified नहीं है, तो नुकसानदायक हो सकता है।

4. IP rating का क्या मतलब है

यह स्कूटर की water और dust resistance क्षमता को बताती है।

5. Battery warranty क्यों जरूरी है

क्युकी battery सबसे अहम हिस्सा होती है, यह EV की टोटल कीमत से लगभग 30-40% तक होती है।

Zeeshan Ahmed

मैं Zeeshan Ahmed एक अनुभवी Blogger हु, मै करीब 2 साल से Blogging कर रहा हु। मुझे Electric Vehicle, Battery, Charging ओर Upcoming EV Trends पर लिखने में दिलचस्प है।