ठंड के मौसम में Electric Car ki Range कम क्यों हो जाती है? ओर इसे कैसे ठीक करे

भारत में Electric Vehicle की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रहा है। लोग अब पेट्रोल व्हीकल को छोड़ कर Elelctric Vehicle कि तरफ शिफ्ट हों रहे हैं। इसका मैं कारण है Petrol की बढ़ती हुई कीमतें तथा इनवायरमेंट की रक्षा। 

लेकिन हर एक EV Owner को एक समस्या देखने को मिलता है। कि सर्दियों के मौसम में गाड़ी का range कम हो जाना जहां पहले EV 350 KM चलती थी वहीं अब सिर्फ 280-300KM ही चल पति है।

आखिर ऐसा क्यों होता है? और क्या इसे ठीक किया जा सकता है? आइिए आसान भाषा में समझते हैं।

ठंड में Electric Car की Range कम क्यों होती है?

भारत जिसे देश में नवंबर से फरवरी  तक ठंड पड़ती है ओर इस टाइम पे EV का Range घटना काफी नॉर्मल चीज है। कुछ ऐसे वजह होते है जिससे हमारे EV की रेंज कम हो सकती है।

Read Also: EV में Vehicle-to-Grid (V2G) Technology क्या है? भारत में कब शुरू होगी?

1. Battery की Chemistry का असर

Electric car की बैटरी Lithium-ion सेल्स से बनी होती है। ठंडे तापमान में इन सेल्स के अंदर होने वाली केमिकल रिएक्शन धीमी हो जाती है।

इसका मतलब है:

• Battery जल्दी डिस्चार्ज होती है

• Power Output कम हो जाता है

• Total Range घट जाती है

आसान भाषा में कहे तो Battery ठंडी हो जन की बाद ठीक तरह से एक्टिव नहीं हो पाती है।

2. Cabin Heater ज्यादा बिजली खपत करता है

सर्दियों में AC की जगह Heater चलते है। EV मे Heater Direct Battery से पावर कंज्यूम करता है। जिससे battery पर अधित लोड पड़ता है। ओर रेंज जाती है।

Note: Heater चलाने से 10 से 25% तक रेंज घट सकतीं है। 

3. Battery को गर्म रखने में ऊर्जा खपत होती है

अभी के समय पे आने वाले आधुनिक EV में टीhermal Management System (TMS) होती है ठंड में या सिस्टम Battery को गर्म कर के लिए अधिक ऊर्जा खपत करता है। जिससे ड्राइविंग रेंज कम हो जाती है।

4. Tyre Pressure कम होना 

ठंड में Tyre का presure लो होने लगता है। 

कम प्रेशर होने के कारण ज्यादा रोलिंग रेजिस्टेंस का इस्तेमाल होता है। ज्यादा रोलिंग रेजिस्टेंस का मतलब जायद पावर की जरूरत होती है। जिससे रेंज कम हो जाती है।

5. Regenerative Braking कम प्रभावी होना 

बहुत ज्यादा ठंड होने के कारण Regenerative Break सही तरीके से काम नहीं कर पाती है। जिससे रिकवरी कम हो जाती है। 

ठंड में Electric Car की Range कैसे बढ़ाए 

ठंड में Electric Car की Range कम होने की कई वजह हो सकती है। लेकिन चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, कुछ उपाय लगाकर रेंज को घटने से बचाया जा सकता है।

1. Pre-Conditioning का इस्तेमाल करें

चार्जिंग पर लगी हुई कार में ऐप के जरिए केबिन और बैटरी को पहले से गर्म कर लें। इससे बैटरी की ऊर्जा बचती है और ड्राइविंग रेंज बेहतर मिलती है।

2. हीटर की जगह सीट हीटर का उपयोग करें

अगर आपकी कार में Seat Heater या Steering Heater है तो उसे प्राथमिकता दें।

ये कम बिजली लेते हैं और ज्यादा प्रभावी होते हैं।

3. Eco Mode में ड्राइव करें

Eco mode एक्सेलेरेशन और पावर डिलीवरी को नियंत्रित करता है, जिससे ऊर्जा की बचत होती है।

4. टायर प्रेशर नियमित जांचें

सर्दियों में हर 10-15 दिन में टायर प्रेशर चेक करें।

सही PSI बनाए रखने से रेंज बेहतर रहती है।

5. कार को गैरेज में पार्क करें

अगर संभव हो तो कार को बंद जगह (Garage) में पार्क करें। इससे बैटरी बहुत ज्यादा ठंडी नहीं होगी।

6. Short Trips से बचें

छोटे-छोटे ट्रिप में बैटरी बार-बार ठंडी और गर्म होती है।लंबी और प्लान की गई ड्राइव ज्यादा प्रभावी रहती है।

ठंड में कितनी Range कम हो सकती है?

• हल्की ठंड (10°C के आसपास): 5-10% कमी

• ज्यादा ठंड (0°C के आसपास): 15-25% कमी

• बहुत ज्यादा ठंड (-5°C या कम): 30% तक कमी

क्या यह समस्या हमेशा रहेगी?

नहीं।

नई टेक्नोलॉजी जैसे:

• Heat Pump System

• Solid State Battery

• Advanced Thermal Management

इन सबके आने से भविष्य में यह समस्या काफी कम हो जाएगी।

निष्कर्ष

ठंड के मौसम में Electric Car की Range कम होना एक सामान्य और तकनीकी कारणों से जुड़ी समस्या है। लेकिन सही ड्राइविंग आदतों और कुछ छोटे उपायों से आप इस प्रभाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं। अगर आप EV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समस्या कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है — बस सही जानकारी होना जरूरी है।

(FAQs) अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

1. क्या ठंड में हर Electric Car की range कम हो जाती है?

हाँ, लगभग हर electric car की range ठंड के मौसम में कुछ हद तक कम होती है। इसका कारण बैटरी केमिस्ट्री, हीटर का ज्यादा उपयोग और ठंडा तापमान होता है। हालांकि नई EVs में यह कमी कम देखने को मिलती है।

2. सर्दियों में Electric Car की range कितनी कम हो सकती है?

आमतौर पर ठंड के मौसम में electric car की range 10% से 25% तक कम हो सकती है। बहुत ज्यादा ठंड वाले इलाकों में यह कमी 30% तक भी देखी जा सकती है।

3. क्या EV को garage में रखने से range बेहतर होती है?

हाँ, अगर आप electric car को बंद जगह या garage में पार्क करते हैं तो बैटरी ज्यादा ठंडी नहीं होती, जिससे range पर पड़ने वाला असर कम हो जाता है।

4. हीटर चलाने से electric car की battery ज्यादा खर्च होती है क्या?

बिल्कुल। EV में cabin heater सीधे बैटरी से बिजली लेता है, जिससे range जल्दी कम होती है। इसलिए seat heater या pre-conditioning का इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद होता है।

5. क्या भविष्य में ठंड में range कम होने की समस्या खत्म हो जाएगी?

पूरी तरह खत्म तो नहीं, लेकिन heat pump technology, solid-state battery और advanced thermal management system आने से यह समस्या भविष्य में काफी हद तक कम हो जाएगी।

Leave a comment