क्या Electric Scooter लेना चाहिये? एवं किन लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटर Avoid करना चाहिये

By Zeeshan Ahmed

May 9, 2026

kya electric scooter lena chahiye

आज के समय में Electric Scooter की मांग काफी तेजी से बढ़ रही हैं, लोग अब पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर के इलावा इलेक्ट्रिक स्कूटर में भी काफी दिलचस्पी दिखा रहे है। इसका सबसे बड़ा कारण है बढ़ती हुई पेट्रोल की कीमतें ओर पर्यावरण के लिए फायदेमंद होना।

Electric Scooter सस्ते होने के साथ-साथ इसमें काफी कम मेंटेनेंस की आवश्यकता होती है। ओर ड्राइविंग भी smooth होती है।

अपने Road पर इलेक्ट्रिक स्कूटर चलते हुए देखा होगा ओर कभी न कभी आपके मन में भी ये सवाल जरूर आया होगा कि क्या इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना चाहिए, क्या यह सच में एक स्मार्ट इनवेस्टमेंट है।

आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम बात करने वाले है कि क्या Electric Scooter लेना चाहिए, तथा इलेक्ट्रिक स्कूटर ओर पेट्रोल स्कूटर में क्या अंतर है।

Table of Contents

Electric Scooter क्या है?

electric scooter kya hai

इलेक्ट्रिक स्कूटर एक ऐसा दो पहिया वाहन होता है, जो पेट्रोल की जगह बैटरी ओर मोटर की सहायता से चलती है। जिसको आप आसानी से घर पर भी चार्ज कर सकते है। अगर आप भी घर पर इलेक्ट्रिक वाहन के लिए charging station लगवाना चाहते है, तो नीचे दिए गए पोस्ट को पढ़ें।

ये भी पढ़े: घर पर Electric Car Charging Station लगाने का खर्च कितना आता है? पूरी जानकारी हिंदी में

Electric Scooter कैसे काम करता है?

इलेक्ट्रिक स्कूटर में Lithium-ion या Lead-acid की Battery होती है। जिसमें Battery से को पावर मिलती है। ओर मोटर उसी पावर का use करके पहियों को घूमती है। इसमें Gear या Clutch नहीं पाए जाते है।

Electric Scooter के फायदे क्या-क्या है।

1. कम चलाने का खर्च

Electric Scooter को चलाने के लिए काफी कम खर्चों की अवस्यकता होती है, ये पेट्रोल स्कूटर की तुलना मे 80-9-% तक कम खर्च मे आसानी से चल सकती है। जहां पेट्रोल स्कूटर को चलाने के लिए 2-3 रुपया पर KM खर्च वही पे पेट्रोल स्कूटर 0.20-0.30 पैसे पर KM मे चल जाता है।

ये भी पढे: India मे Electric Car Subsidy 2026 मे कितनी मिलेगी? पूरी जानकारी हिंदी में

2. पेट्रोल की टेंशन खत्म

आजकल लगातार पेट्रोल की कीमत बढ़ रही है, लेकी जो लोग Electric Scooter का इस्तेमाल करते है उनके लिए कोई टेंशन नहीं है।

3. मेंटेनेंस बहुत कम

Electric scooter पेट्रोल स्कूटर के मुकाबले मे काफी कम कम्पोनन्ट की जरूरत पड़ती है, इसलिए इसे मैन्टैन करना काफी आसान होता है।

  • Engine नहीं होता
  • OIL बदलने की जरूरत नहीं
  • Clutch, Gear जैसी चीजें नहीं होती

4. पर्यावरण के लिए फायदेमंद

इससे:

  • धुआं नहीं निकलता
  • आवाज कम होती है
  • प्रदूषण नहीं फैलता

यह पर्ववरण को हानी नहीं करता है, यह Eco-friendly विकल्प मे सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

5. शहर में चलाने के लिए सही विकल्प

अगर आप डेली ऑफिस या कॉलेज जाते है, या ओर कोई छोटी मोटी कामों के लिए इस्तेमाल करना चहाते है। तो इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए बेहतरीन विकल्प है।

Electric Scooter लेने के नुकसान

1. Charging Infrastructure की कमी

भारत मे अभी हर जगह पे charging station उपलब्ध नहीं है, खासकर छोटे शहरों मे। अगर आपके शहर मे भी चार्जिंग स्टेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो आपको दिक्कतें आ सकती है।

disadvantage of electric scooter

2. Long-drive मे रुकावट

अधिकतर इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 100-150 KM के बीच होती है, इससे लॉंग Long-drive करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। long-drive के लिए कम से कम आपको 350-400 KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना चाहिये।

3. Battery की कीमत

Electric Scooter मे पेट्रोल स्कूटर की तुलना मे काफी बड़ी Battery लागि होती है, जिसकी कीमत लगभग 2500 से 60000 rupees तक हो सकती है, हर 2-4 साल मे आपको बैटरी बदलवाने की जरूरत पड़ सकती है।

किन लोगों को Electric Scooter जरूर लेना चाहिए?

1. Daily Office जाने के लिए

अगर आप अपने स्कूटर से बहुत ही कम सफर करते है, ओर सिर्फ ऑफिस जाने के लिए इस्तेमाल करना कहते है। तो इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

2. Students

Student life मे पैसों की तंगी ज्यादा होती है, अभी फिलहाल मै भी एक PG का स्टूडेंट हु और अपने कॉलेज जाने आने के लिए Electric Scooter का इस्तेमाल करता हु। जिससे मुझे पेट्रोल की टेंशन नहीं होती है। अगर आप भी एक student है तो इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

3. City में रहने वाले लोग

अगर आप भी city मे निवास करते है, तो ओर daily-life के लिए रोज 40-60 KM के बीच मे सफर करते है तो आपके लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

किन लोगों को Electric Scooter Avoid करना चाहिये

1. जो रोज लंबी दूरी तय करते हैं

अभी के टाइम इलेक्ट्रिक स्कूटर से लंबी दूरी तय करने मे थोड़ी दिक्कतें या सकती है, अगर आप डेली 150 KM या इससे ज्यादा राइड करते है तो आपको पेट्रोल स्कूटर की तरफ जाना चाहिये। नहीं तो आपको एक अच्छी रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ जाना चाहिये।

2. चार्जिंग की सुविधा न होना

आगर आपके घर या ऑफिस के आसपास चार्जिंग की सुविधा नहीं है तो आपको इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करने मे दिक्कत या सकती है। नहीं तो आपको घर पर Charging Station लगवाने चाहिये।

Petrol Scooter Vs Electric Scooter Comparison Table

electric scooter vs petrol scooter
FeaturesPetrol ScooterElectric Scooter
Fuel/Chargingपेट्रोल से चलता हैBattery से चलता है
Running Costज्यादाबहुत कम
प्रति KM खर्च₹2–₹4₹0.20–₹0.80
Maintenanceज्यादाकम
Engine Noiseज्यादा आवाजलगभग Silent
PollutionSmoke और PollutionZero Tailpipe Emission
Pickupअच्छाInstant Torque के कारण तेज
Top Speedज्यादा Models में Highकुछ Models में सीमित
Charging/Fueling Time2–5 मिनट3–8 घंटे
Long Ride SuitabilityबेहतरFast Charging होने पर अच्छा
Service CostRegular Service जरूरीकम Service जरूरत
Battery/Fuel Costपेट्रोल महंगाबिजली सस्ती
Environment Friendlyकमज्यादा
Government Subsidyनहींकई Models पर Subsidy
Home Chargingसंभव नहींआसानी से संभव
Future Technologyधीरे-धीरे कम हो रहीतेजी से Grow कर रही

1. Ola S1

Ola S1
  • Range: 120–195 km
  • Features: Smart Display, fast charging

2. Ather 450X

Ather 450X
  • Range: 150 km
  • Performance और build quality बेहतरीन

3. TVS iQube

TVS iQube
  • Range: 100 km
  • Trusted Brand

Electric Scooter खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

आज के समय पे इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना तो आसान है लेकिन सही इलेक्ट्रिक स्कूटर का चयन करना थोड़ा मुश्किल है । कई लोग सिर्फ ज्यादा रेंज देखकर स्कूटर खरीद लेते है। फिर बाद मे Service, Battery या Charging से रिलेटेड प्रॉब्लेम का सामना करते है।

1. Battery Type ओर Battery की Capacity चेक करे

Electric Scooter मे सबसे महत्वपूर्ण चीज उसकी Battery है। अगर Battery अच्छी होगी तो रेंज भी अच्छी आएगी।

अक्सर ज्यादातर Electric Scooter मे Lithium-ion की battery का इस्तेमाल किया जाता है। जो की काफी अच्छी मानी जाती है। इसे कुछ मुख्य कारण है।

  • ज्यादा Backup देती है
  • जल्दी Charge होती है
  • Weight कम होता है
  • ज्यादा टिकाऊ होती है

2. Real Range vs Claimed Range मे फरक समझे

Company अक्सर ideal condition मे रेंज बताती है, लेकिन रेंज की चीजों पर depend करती है।

  • Rider Weight
  • Road Condition
  • AC Uses
  • Speed
  • Traffic Condition

कोई भी स्कूटर चयन करने से पहले उनके Customer Review जरूर चेक करे।

3. Charging Time को जरूर देखे

कोई भी स्कूटर खरीदने से पहले charging time जरूर चेक करे

  • Normal Charging 4 से 8 घंटे
  • Fast Charging 1 से 3 घंटे

अगर आप ज्यादा travel करते है तो हमेशा fast-charging वाले model के साथ जाए

4. Motor Power और Performance देखें

किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर मे Motor Power का बहुत बडा फैक्टर होता है, जितना ज्यादा Watt की Motor होगी उतनी ही ज्यादा स्पीड मिलेगी।

Motor PowerUse Case
250WCity Short Ride
1000WNormal Daily Use
3000W+High Performance

5. Braking System और Safety Features जरूर चेक करे

Safety को हमेशा सबसे ऊपर रखना चाहिये, कुछ Important चीज़े है जिसे जरूर चेक करे।

  • Disc Brake
  • Combined Braking System (CBS)
  • Anti-Theft Alarm
  • LED Lights
  • Side Stand Sensor
  • Reverse Mode

6. Service Center और Spare Parts Availability

आप कोई भी कंपनी का स्कूटर खरीदे लेकिन एक बार जरूर चेक करे की आपके सहर मे उस कंपनी का Service Center है या नहीं। Spare Parts आसानी से मिलते है या नहीं, Customer Support अच्छे है या नहीं, हमेशा Trusted Brands के साथ जाए।

7. Warranty कितनी मिल रही है?

Battery Replacement काफी महंगा होता है इसलिए Battery की Warranty को जरूर चेक करे। कम से कम 3 से 5 साल की Warranty तो होनी ही चाहिये।

क्या Electric Scooter लेना चाहिये

अगर आप:

  • रोज कम दूरी तय करते हैं
  • पेट्रोल के खर्च से बचना चाहते हैं
  • कम मेंटेनेंस वाला वाहन चाहते हैं
  • पर्यावरण की चिंता करते हैं

तो हाँ, electric scooter लेना बिल्कुल सही फैसला है

लेकिन अगर आपकी जरूरत ज्यादा है, आप हमेशा लंबी दूरी तय करते है ओर ज्यादा long-drive करते है तो फिलहाल आपको पेट्रोल स्कूटर की तरफ जाना चाहिये। नहीं तो आपको एक अच्छी रेंज की इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना चाहिये।

निष्कर्ष (Conclusion)

2026 मे अगर आप कम खर्च, कम मेंटेनेंस, ओर एक Environment-friendly स्कूटर की तलाश मे है, तो आपके लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर ऑप्शन है। क्युकी आज के समय मे हमे पर्यावरण को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। daily office, college या थोड़े बहुत छोटे मोटे कामों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रयोग करे जिससे आपके पैसे भी बच जाएंगे ओर पर्यावरण ओ भी नुकसान नहीं होगा।

हालांकि अगर आपकी जरूरते ज्यादा है, आपके शहर मे चार्जिंग की सुविधा नहीं है, आप हमेशा लंबी दूरी की यात्रा करते है तो आपको पेट्रोल स्कूटर पेरफेर करने चाहिये।

FAQs (Electric Scooter से जुड़े सवाल)

1. क्या electric scooter रोज़ाना इस्तेमाल के लिए सही है?

हाँ, electric scooter रोज़ाना ऑफिस, कॉलेज और लोकल सफर के लिए बिल्कुल सही है। इसका running cost कम होता है और maintenance भी बहुत कम लगता है।

2. एक electric scooter को पूरा चार्ज होने में कितना समय लगता है?

अधिकतर electric scooters को 4 से 6 घंटे में पूरा चार्ज किया जा सकता है। Fast charging वाले मॉडल इससे कम समय लेते हैं।

3. electric scooter की बैटरी कितने साल चलती है?

आमतौर पर electric scooter की बैटरी 3 से 5 साल या 50,000–70,000 km तक चल सकती है, जो उपयोग और चार्जिंग पर निर्भर करता है।

4. क्या electric scooter बारिश के मौसम में सुरक्षित होता है?

हाँ, ज्यादातर electric scooters water-resistant (IP rating) के साथ आते हैं, इसलिए हल्की से मध्यम बारिश में इन्हें चलाना सुरक्षित होता है। फिर भी गहरे पानी में चलाने से बचना चाहिए।

5. क्या electric scooter पेट्रोल स्कूटर से बेहतर है?

अगर आपकी रोज़ की दूरी कम है और आप कम खर्च में सफर करना चाहते हैं, तो electric scooter पेट्रोल स्कूटर से बेहतर विकल्प है। लंबी दूरी और हाईवे राइड के लिए पेट्रोल स्कूटर अभी भी ज़्यादा उपयुक्त है।

Zeeshan Ahmed

मैं Zeeshan Ahmed एक अनुभवी Blogger हु, मै करीब 2 साल से Blogging कर रहा हु। मुझे Electric Vehicle, Battery, Charging ओर Upcoming EV Trends पर लिखने में दिलचस्प है।