India मे Electric Car Subsidy 2026: आखिर कितनी मिल सकती है सब्सिडी 2026 मे पूरी जानकारी

By Zeeshan Ahmed

May 14, 2026

india me electric car subsidy

भारत मे Electric Cars की मांग पिछले कुछ सालों मे काफी तेजी से बढ़ है, इसका सबसे बड़ा कारण है बड़ती हुई पेट्रोल की किमते ओर पर्यावरण के लिए सुरक्षा अब लोग EV की तरफ जल्दी से या रहे है, जिसके कारण सरकार भी इस की Electric Car Subsidy के ऊपर काफी ध्यान दे रहे है।

सरकार समय-समय पर नई योजना निकाल रही है, ओर Electric Vehicle के लिए कुछ राज्यों मे सब्सिडी भी टाइम पर ला रही है। यही कारण है की Electric Vehicle अब भविष्य की Technology नहीं बल्कि वर्तमान की जरूरत बन चुकी है।

अगर आप 2026 मे कार लेने का प्लान बना रहे है, आपके मन मे एक न एक बार जरूर सवाल आया होगा की सरकार Electric Vehicle पे कितनी सब्सिडी देती है, ओर असल मे कितने पैसों की बचत होती है।

Table of Contents

Electric Car Subsidy क्या होती है और क्यों दी जाती है?

Electric Car Subsidy क्या होती है और क्यों दी जाती है?

या सरकार द्वारा दिए जाने वाले एक रकम होती है जिससे लोगों को EV खरीदने मे आसानी हो सके ओर ज्यादा से ज्यादा लोग EV की तरफ आए जिससे हमारे पर्यावरण सुरक्षित रहे।

इसके मुख्य उद्देश्य:

  • वायु प्रदूषण को कम करना
  • पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाना
  • देश में EV इंडस्ट्री को बढ़ावा देना
  • आम लोगों के लिए इलेक्ट्रिक कार को affordable बनाना

2026 में Electric Car Subsidy का पूरा सिस्टम कैसे काम करेगा?

भारत में EV subsidy दो स्तर पर दी जाती है:

1. केंद्र सरकार (Central Government)

2. राज्य सरकार (State Government)

दोनों मिलकर ग्राहकों को अलग-अलग लाभ देते है जिससे लोगों के अंदर EV खरीदने की जागरूकता होती है, ओर लोग EV की ओर प्रेरित होती है।

Central Government Subsidy 2026 (FAME Scheme)

भारत की सबसे प्रमुख योजना FAME (Faster Adoption and Manufacturing of Electric Vehicles) है। 2026 तक इसके अगले चरण (FAME-III) आने का चांस है।

इसमें क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं:

  • निजी कारों के लिए सीमित लेकिन targeted subsidy
  • commercial EVs को ज्यादा प्राथमिकता
  • battery आधारित calculation system

अनुमानित सब्सिडी:

  • प्रति kWh के आधार पर benefit
  • कुछ मामलों में ₹1 लाख तक की राहत

ये भी पढे: क्या Electric Scooter लेना चाहिये? एवं किन लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटर Avoid करना चाहिये

State Wise EV Subsidy – 2026 में कहाँ मिलेगा ज्यादा फायदा?

State Wise EV Subsidy – 2026 में कहाँ मिलेगा ज्यादा फायदा?

भारत मे अलग-अलग राज्यों मे Subsidy की राशि अलग-अलग हो सकती है, इसलिए सही राज्यों मे खरीदने से आपको ज्यादा बेनीफिट देखने को मिल सकता है।

Delhi में Subsidy

  • Battery के आधार पर incentive
  • लगभग ₹1.5 लाख तक benefit
  • Road tax और registration पर पूरी छूट

Maharashtra में लाभ

  • मध्यम स्तर की subsidy
  • अतिरिक्त limited-time incentives
  • EV adoption को बढ़ावा देने के लिए extra schemes

Gujarat में फायदा

  • High subsidy support
  • Interest benefits
  • EV buyers के लिए attractive offers

Uttar Pradesh में सुविधा

  • लगभग ₹1 लाख तक का लाभ
  • Road tax और registration में छूट

अन्य राज्य

Karnataka, Tamil Nadu और Telangana जैसे राज्य भी EV policies के जरिए buyers को आकर्षित कर रहे हैं।

Electric Car Subsidy कैसे Calculate होती है?

Electric Car Subsidy कैसे Calculate होती है?

Subsidy का मुख्य आधार Battery Capacity से होती है। जिससे सरकार को calculate करने मे आसानी होती है।

उदाहरण:

मान लीजिए आपकी कार की Battery 30 kWh है और सरकार ₹10,000 प्रति kWh दे रही है। तो आपको टोटल 3 लाख तक बेनीफिट मिल सकता है। लेकिन सरकार maximum limit तय करती है तो उसके अंदर ही आपको बेनीफिट मिलेगी।

2026 में Electric Car खरीदने पर कितनी बचत हो सकती है?

देखिए 2026 के अंदर Electric Car खरीदने का प्लान बना रहे है तो सिर्फ आपको subsidy का ही फायदा नहीं मिलता है। बल्कि आपको ओर भी कई सारे बेनीफिट देखने को मिलते है।

कुल बचत:

  • सीधे Subsidy से फायदा
  • रोड टैक्स से छूट
  • रजिस्ट्रेशन फ्री
  • सस्ता चार्जिंग खर्च
  • कम मेंटेनेंस

Note-अगर आप अपने EV को लंबे समय तक use करते है तो आपको पेट्रोल के मुकाबले मे काफी ज्यादा पैसे बच सकते है।

Electric vs Petrol Car?

तुलना का आधारइलेक्ट्रिक कारपेट्रोल कार
प्रति किलोमीटर खर्चबहुत कमज्यादा
सर्विसिंगसस्तीमहंगी
प्रदूषणनहीं के बराबरज्यादा
लंबी अवधि खर्चकमज्यादा

Subsidy पाने के लिए जरूरी बाते

अगर आप इलेक्ट्रिक कार के ऊपर subsidy लेना चहाते है तो आपको कुछ जरूरी चीज़े समझने की जरूरत है।

  • गाड़ी नई होनी चाहिए
  • Government approved model होना चाहिए
  • खरीदार भारत का निवासी होना चाहिए
  • उसी राज्य में registration होना चाहिए

Subsidy लेने की पूरी प्रक्रिया

  1. Authorized dealer से electric car खरीदें
  2. Dealer ही subsidy को price में adjust करता है
  3. जरूरी Documents जमा करें
  4. Registration complete होते ही benefit मिल जाता है

जरूरी Documents

  • Aadhaar Card
  • PAN Card
  • Address Proof
  • Bank Details
  • Vehicle Invoice

भारत में कई reliable EV options मौजूद हैं:

  • Tata Nexon EV
  • Tata Punch EV
  • MG ZS EV
  • Mahindra XUV400
  • Hyundai Kona Electric

Electric Car खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

2026 मे Electric Car खरीदना काफी अच्छी इनवेस्टमेंट है तथा फ्यूचर के लिए भी काफी अच्छी विकल्प है, अब धीरे-धीरे लोग EV की तरफ आ रहे है। लेकिन हमे EV खरीदने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। जैसे:

1. Battery की Capacity

Electric Car की सबसे महत्वपूर्ण चीज उनकी बैटरी होती है, इसलिए बैटरी जितनी अच्छी होगी

  • रेंज उतनी ही बेहतर
  • परफॉरमेंस बेहतर मिलेगी

अगर आप अपने EV को नॉर्मल use के लिए इस्तेमाल करना चहाते है तो 20 से 30 KWh की बैटरी काफी है अगर आप लंबे दूरी की यात्रा करते है तो 40 से 60 KWh की बैटरी एक अच्छी विकल्प है।

2. Charging Time कितना है?

Electric Vehicle खरीदने से पहले charging time जानना बहुत जरूरी है। कुछ EV cars Normal Charger से 6-10 घंटे मे चार्ज हो जाती है, तथा Fast Charging से 1-2 घंटे मे चार्ज हो जाती है।

3. आपके शहर में Charging Station उपलब्ध हैं या नहीं

कई लोग केवल car तो खरीद लेते है लेकिन बाद मे फिर चार्जिंग मे समस्या आने लगती है। इसलिए खरीदने से पहले एक बार जरूर चेक करे की आप जिस शहर मे रहते है, उस शहर मे charging station है या नहीं या फिर आप अपने घर पर भी charging station लगवा सकते है।

ये भी पढे: घर पर Electric Car Charging Station लगाने का खर्च कितना आता है? पूरी जानकारी हिंदी में

4. Long-term Use

अगर आप अपने EV को लंबे समय तक इस्तेमाल करना चहाते है तो आपको एक अच्छी build-quality वाली EV के साथ जाना चाहिये जिसे आप कम से कम 8-10 साल तक use कर सके।

5. Service Network और Maintenance

Electric Car के अंदर Petrol Car के मुकाबले काफी कम मैन्ट्नन्स की जरूरत पड़ती है लेकिन फिर भी हमे service नेटवर्क देखना बेहद जरूरी होता है।

खरीदने से पहले:

  • नजदीकी Service Center देखे
  • Spare Parts Availability चेक करें
  • Customer Reviews पढ़ें

Expert Tips: ज्यादा से ज्यादा बचत कैसे करें?

  • Subsidy वाले राज्य में खरीदारी करें
  • High battery model चुनें
  • Festive offers का इंतजार करें
  • Dealer से पूरी जानकारी verify करें
  • Policy updates regularly check करें

निष्कर्ष

2026 का समय भारत मे Electric Car खरीदने के लिए एक सुनहरा अवसर के रूप मे है। सरकार हर तरह की योजना ला रहे है, ताकि लोग EV की ओर जल्द से जल्द शिफ्ट हो सके। केंद्र ओर राज्य अस्तर पर मिलने वाली सब्सिडी, Tax छूट ओर बड़ता हुआ चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के वजह से इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत पहले की तुलना मे काफी कम हो चुकी है।

अगर आप 2026 मे एक नई Electric Car खरीदने का प्लान बना रहे है, तो केवल सुरुआती कीमत पर ध्यान देने के बजाय (Total Cost of Ownership) को सॅमझे Electric Car सुरुआती मे थोड़ी महंगी जरूर हो सकती है। लेकिन सब्सिडी ओर कम मेंटेनेंस के कारण ये Petrol Vehicle के मुकाबले मे काफी सस्ती साबित होती है। अगर आप लंबे समय के लिए सोच रहे है तो आप एक बार Electric Vehicle को जरूर चेक करे।

इसके इलवा आने वाले वर्षों मे EV Technology ओर भी बेहतर होने वाली है। जिससे बैटरी की क्षमता बढ़ेगी ओर चार्जिंग टाइम कम होगा ओर इसके इलवा धीरे-धीरे EV की किमते भी लोगों के लिए अफोर्डेबल हो जायेगी, आगर आप अभी EV खरीदते है तो फ्यूचर मे आपके काफी सारे पैसे बच जाएंगे।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

क्या 2026 में EV पर subsidy मिलेगी?

हाँ, लेकिन यह राज्य और policy के हिसाब से

क्या हर Car पर Cubsidy मिलती है?

नहीं, केवल eligible models पर ही मिलती है।

क्या Used EV पर Subsidy मिलती है?

नहीं, केवल New EV पर ही लागू होती है।

Subsidy कैसे मिलती है?

अधिकतर मामलों में सीधे price में adjust हो जाती है।

Zeeshan Ahmed

मैं Zeeshan Ahmed एक अनुभवी Blogger हु, मै करीब 2 साल से Blogging कर रहा हु। मुझे Electric Vehicle, Battery, Charging ओर Upcoming EV Trends पर लिखने में दिलचस्प है।