2026 में भारत में 10 सबसे Best Electric Scooter कौन-सा है? और कैसे Chose करे

By Zeeshan Ahmed

April 20, 2026

2026 ke hisab se 10 sabse behetrin electric scooter kon se hai

भारत में आज Electric Scooter केवल एक विकल्प नहीं बल्कि एक स्मार्ट और भविष्य के अनुकूल परिवहन साधन बन चुका है, जिसकी मांग आने वाले समय में और अधिक बढ़ने की संभावना है। लगातार बड़ती हुई पेट्रोल तथा डीजल की किमते को देखते हुए लोग अब EV को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे है।

साथ ही साथ सरकार के द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी और अनेकों लाभ ने लोगों को Electric Vehicle खरीदने पे मजबूर कर दिया है। Electric Vehicle मे अब नई तकनीक आ रही है। ओर EV मे काफी सारे नए फीचर्स देखने को मिलते है। तथा बदलती हुई Charging Infrastructure ने Electric Scooter को लोगों के बीच मे ओर भी ज्यादा पोपुलर कर दिया है।

Growth of Electric Vehicles in India

अगर आप 2026 मे एक Electric Scooter खरीदने का प्लान बना रहे है तो ये ब्लॉग पोस्ट आपके लिए परफेक्ट है। हा आज इस पोस्ट मे बात करने वाले है की 2026 के हिसाब से 10 सबसे बेहतर Electric Scooter कौन से हैं और आपको कौन सा लेना चाहिए।

Table of Contents

Electric Scooter खरीदने से पहले ध्यान रखने वाली बातें

Electric Scooter खरीदने से पहले सिर्फ प्राइस को देख के इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना काफी नहीं होता है बल्कि और भी बहुत सारे चीजों को ध्यान देना जरूरी होता है, जो की नीचे दिए गए है।

ये भी पढ़ें: Electric Scooter Safety in India 2026: खरीदने से पहले जानें जरूरी सेफ्टी टिप्स

1. Range कितनी होनी चाहिये

एक बार फुल चार्ज करने पर कितनी दूरी तय करती है, यदि आपका डेली ज्यादा है और आप लॉंग ड्राइव का सफर करते है तो आपकी स्कूटर की Range कम से कम 150 से 200 तो होनी ही चाहिये।

2. Battery Type

इलेक्ट्रिक स्कूटर मे मुख्य रूप से दो प्रकार की बैटरी मिलती है:

  • फिक्स्ड बैटरी
  • स्वैपेबल बैटरी

अगर आप शहरी क्षेत्रों मे रहनेवाले है और आप अपनी EV को डेली रोजमर्रा के रूप मे इस्तेमाल करते है तो आपके लिए स्वैपेबल बैटरी सही विकल्प हो सकता है।

3. चार्जिंग समय

आपका स्कूटर जितना जल्दी चार्ज होगा उतना ही सुविधाजनक होगा। इसलिए Fast Charging वाले model को चुने

4. Motor Power

यदि आप Scooter का उपयोग केवल शहर मे करते है, medium पावर वाला scooter भी आपके लिए पर्याप्त है। लेकिन अगर आप हाइवै तथा लंबी दूरी तय करते है तो आपको ज्यादा पावर वाला स्कूटर चुनना चाहिये, और जिनकी रेंज भी ठीक हो।

5. Service Network

आप जिस भी ब्रांड का स्कूटर खरीदने जा रहे है आप एक बार ये कन्फर्म कर ले की आप जिस शहर मे रहते है उस शहर मे Service सेंटर उपलब्ध है या नहीं।

6. Warranty

किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उनकी Warranty को जरूर ध्यान देना चाहिये, बैटरी और मोटर पर कम से कम 3 से 5 साल की Warranty होना अवस्वयक है।

2026 के 10 सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर

आज हम 2026 मे उपलब्ध कुछ बेहतरीन Electric Scooter के बारे मे बात करेंगे और हर एक यूजर के हिसाब से कोन स Electric Scooter सही रहेगा ये भी देखेंगे ओर साथ ही साथ आने वाले Extra Features को देखेंगे।

1. Ola Electric Ola S1 Pro (2026 Edition)

Ola सुरू से ही India मे काफी पोपुलर brand रह चुका है, और लोगों के दिलों पे राज किया है। जिसके कारण ग्राहक के दिलों मे ऑल को लेकर अभी भी प्यार जगा हुआ है, और सात ही साथ Ola के पास पूरे ndia मे 1000 से ज्यादा Service Center मौजूद है।

  • Range: लगभग 190 किलोमीटर
  • Top Speed: 120 किमी/घंटा
  • Features: टचस्क्रीन, मल्टीपल राइडिंग मोड

किसके लिए सही रहेगा: लंबी दूरी और हाई परफॉर्मेंस यूजर के लिए ये एक बेहतरीन विकल्प है।

2. Ather Energy Ather 450X Gen 4

Ather 450X Electric Scooter

यह एक प्रीमियम quality का Electric स्कूटर है, और स्मार्ट टेक्नॉलजी के वजह से मशहूर है।

  • Range: 170 किलोमीटर
  • Features: फास्ट चार्जिंग, मजबूत डिजाइन

किसके लिए सही रहेगा: अगर आप शहर मे निवास करते है और आप डेली लाइफ uses के लिए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश कर रहे है तो ये आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है।

3. TVS Motor Company TVS iQube ST

TVS का पकड़ मार्केट मे सुरू से ही काफी अच्छा है, और TVS की petrol vehicle ने लोगों के दिलों मे जगह बना लिए है जिसके कारण अब TVS का नाम सुनते ही लोग ज्यादा आकर्षित होते है। और EV सेगमेंट के अंदर भी इनका परफॉरमेंस काफी अच्छा है।

  • Range: 150 किलोमीटर
  • Features: स्मूथ राइड, भरोसेमंद ब्रांड

किसके लिए सही रहेगा: दिली लाइफ uses और कभी-कभी long-drive करने वाले के लिए ये स्कूटर काफी ज्यादा स्मार्ट इनवेस्टमेंट हो सकता है।

4. Bajaj Auto Bajaj Chetak Electric

bajaj chetak electric scooter

बजाज का दबदबा Indian Market के ऊपर सदियों से है, तथा बजाज के पेट्रोल वाहनों ने लोगों के दिलों पे कब्जा कर लिए है। जिससे लोग बजाज के ऊपर आँख बंद कर के भरोसा कर लेते है।

  • Range: 140 किलोमीटर
  • Features: मेटल बॉडी, प्रीमियम लुक

किसके लिए सही रहेगा: जो लोग लंबे समय तक अपने EV को चलना कहते है और काफी अच्छी रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे है तो ये स्कूटर आपके लिए एक अच्छी विकल्प है।

5. Hero MotoCorp Hero Vida V1 Pro

hero electric scooter vida

हीरो इंडिया मे काफी पूरानी कंपनी मे से एक है और इनकी हर एक वाहन काफी वैल्यूबल होती है।

  • Range: 165 किलोमीटर
  • Features: बैटरी स्वैप सुविधा

किसके लिए सही रहेगा: जो लोग अपपार्टमेंट मे रहते है उनके लिए यह एक जबरदस्त उपाय है।

6. Simple Energy Simple One Gen 2

ये स्कूटर अपनी लंबी दूरी के लिए जानी जाती है, जो लोग काफी ज्यादा Highway पे drive करते है। और लॉंग ड्राइव का शोक रखते है उनके लिए यह एक अच्छी विकल्प हो सकती है।

  • Range: 200 किलोमीटर से अधिक
  • Features: हाई परफॉरमेंस

किसके लिए सही रहेगा: लंबी दूरी तय करने वाले यूजर के लिए

7. Ampere Vehicles Ampere Nexus

ये बजट मे आने वाले एक अच्छी इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमे रेंज भी काफी अच्छी दी गई है।

  • Range: 140 किलोमीटर
  • Features: उपयुक्त कीमत

किसके लिए सही रहेगा: अगर आप भी कम बजट के अंदर काफी अच्छी इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना चहाते है और अच्छी रेंज के साथ तो ये स्कूटर आपको जरूर चेक करना चाहिये।

8. Okinawa Autotech Okinawa Okhi 90

ये स्कूटर काफी अट्रैक्टिव look और स्मार्ट फीचर के साथ आती है ये यंग लोगों की पहली पसंद है।

  • Range: 160 किलोमीटर
  • Top Speed: 90 किमी/घंटा

किसके लिए सही रहेगा: युवा उपयोगकर्ता

9. Revolt Motors Revolt Electric Scooter (2026)

यह scooter आधुनिक तकनीक पर आधारित है, और काफी नए फीचर्स के साथ आते है।

  • Range: 150 किलोमीटर
  • Features: आधुनिक डिजाइन

10. Pure EV EPluto 7G Max

ये स्कूटर दैनिक उपयोग के लिए और कम खर्च वाले स्कूटर है।

  • Range: 150 किलोमीटर
  • Features: कम मेंटेनेंस

Quick Comparison

ScooterRangeUse Cases
Ola S1 Pro190 kmलंबी दूरी
Ather 450X170 kmप्रीमियम उपयोग
iQube ST150 kmदैनिक उपयोग
Chetak140 kmभरोसेमंद उपयोग
Vida V1 Pro165 kmबैटरी स्वैप
Simple One200+ kmलंबी दूरी
Ampere140 kmबजट
Okhi 90160 kmयुवा उपयोग
Revolt150 kmआधुनिक उपयोग
EPluto150 kmशुरुआती उपयोग

आपके लिए कौन सा Electric Scooter sahi रहेगा

  • 20 से 30 किलोमीटर Normal Uses: iQube या Chetak
  • Long Drive: Ola S1 Pro या Simple One
  • कम बजट: Ampere या Pure EV
  • Premium Experience: Ather 450X
  • बैटरी स्वैप सुविधा: Vida V1 Pro

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के फायदे

1. कम खर्च की जरूरत

Electric Scooter मे petrol स्कूटर की तुलना मे काफी कम खर्च की जरूरत होती है। और इसे मैन्टैन करना काफी आसान होता है।

2. कम मेंटेनेंस की जरूरत

Electric Scooter मे ज्यादा पार्ट्स की जरूरत नहीं होती है, इसमे बहुत ही कम Motor की आवस्यकता होती है। जिससे खर्च कम हो जाती है।

3. सरकारी सब्सिड की सुविधा

आजकल सरकार इलेक्ट्रिक वाहनो की तरफ काफी ज्यादा ध्यान दे रहे है जिससे हमारे पर्यावरण सुरक्षित रहे, साथ ही साथ एक से एक नहीं सब्सिडी की भी सुविधा प्रदान करते है। जिससे लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की और रवाना हो सके।

4. पर्यावरण की सुरक्षा

Electric Scooter से प्रदूषण नहीं फैलते है, जिससे हमारे पर्यावरण सुरक्षित रहते है।

5. नई टेक्नोलॉजी

आजकल EV मे एक से एक ने फीचर्स देखने को मिलते है, जैसे Digital display, wifi conectivity, map tracking जैसी नई अड्वान्स फीचर्स देखने को मिलता है।

Electric Scooter को चलाने मे वास्तविक लागत कितनी होती है।

  • एक बार फुल चार्ज: लगभग 20 से 40 रुपये
  • प्रति किलोमीटर खर्च: लगभग 0.20 से 0.40 रुपये

अगर petrol स्कूटर के हिसाब से देखे तो काफी कम है।

निष्कर्ष

2026 मे अगर आप Electric स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे है तो ये आपके लिए परफेक्ट टाइम हो सकता है। आज के टाइम पे बढ़ती ईंधन कीमतों के कारण लोग EV की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। लोग अब पर्यावरण को लेकेर काफी चिंतित हो रहे है।

आज के समय मे Electric Scooter खरीदना एक स्मार्ट इनवेस्टमेंट बन चुका है। इस ब्लॉग पोस्ट मे हमने कुछ 10 सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके साथ साझा किया है आप अपने जरूरत के हिसाब से चयन कर सकते है, सही निर्णय लेने पर आप अपने स्कूटर को लंबे समय तक चला सकते है।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले  सवाल)

1. सबसे अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर कौन-सा है?

प्रदर्शन और फीचर्स के आधार पर Ola S1 Pro और Ather 450X बेहतर विकल्प माने जाते हैं।

2. बैटरी कितने समय तक चलती है?

आमतौर पर 3 से 5 वर्ष या 50,000 से 70,000 किलोमीटर तक।

3. क्या लंबी दूरी के लिए उपयुक्त है?

हाँ, 150 से 200 किलोमीटर रेंज वाले मॉडल लंबी दूरी के लिए उपयुक्त हैं।

4. चार्जिंग का खर्च कितना है?

एक बार चार्ज करने में लगभग 20 से 40 रुपये खर्च होते हैं।

5. क्या सब्सिडी मिलती है?

हाँ, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत सब्सिडी उपलब्ध है।

6. क्या मेंटेनेंस महंगा होता है?

नहीं, यह पेट्रोल स्कूटर की तुलना में काफी कम होता है।

Zeeshan Ahmed

मैं Zeeshan Ahmed एक अनुभवी Blogger हु, मै करीब 2 साल से Blogging कर रहा हु। मुझे Electric Vehicle, Battery, Charging ओर Upcoming EV Trends पर लिखने में दिलचस्प है।