आज के समय में Electric Scooter बहुत तेजी से popular हो रहे हैं। इसका सबसे मैं वजह है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर में कम खर्च ओर कम मेंटेनेंस की आवश्यकता होती है। ओर इसे चलना भी काफी आसान है, लेकिन पिछले कुछ समय में Electric Scooter में आज लगने जैसी प्रॉब्लम सामने आया है।
सच तो ये है कि EV scooter खुद खतरनाक नहीं है, बल्कि इसे गलत चार्जिंग, खराब बैटरी quality or इसे ठीक तरीके से मेंटेन न कर पाने की वजह से आग लगने का रिस्क बढ़ जाता है।
अगर आप भी आने वाले समय में EV scooter लेना चाहते है या आप ऑलरेडी एक EV Scooter own करते है तो ये ब्लॉग पोस्ट आपके बहुत काम आ सकती है।
Electric Scooter में आग लगने के मुख्य कारण क्या हो सकता है।
Electric scooter में आग लगने का सबसे बड़ा कारण होता है, battery system में problem हो जाना क्योंकि ज्यादातर Electric scooter में Lithium-ion battery लगी होती है। जो पावरफुल होती है लेकिन सेंसेटिव भी होती है।
Read Also: EV Battery Management System कैसे काम करता है? पूरी जानकारी हिंदी में
नीचे दिए गए कुछ मुख्य कारण है जिससे Electric Vehicle में आग लगने की संभावना बढ़ जाती है।
1) Battery का Overheating
Battery गर्म क्यों होती है?
EV scooter की battery charging और discharging के समय heat generate करती है।
गर्मी में risk क्यों बढ़ता है?
भारत जैसे देशों में गर्मियों में temperature 40°C के आसपास चला जाता है। अगर आप scooter को धूप में park करें, riding के तुरंत बाद charge करें, या ventilation ना हो, तो battery का temperature dangerously बढ़ सकता है।
👉 Overheating का result कभी-कभी thermal runaway बन जाता है, यानी battery खुद को control नहीं कर पाती और fire का chance बढ़ जाता है।
2) Low Quality / Duplicate Battery Cells
Cheap battery के नुकसान
कई लोग अपनी cost की कम करने के चक्कर में local या cheap battery लगवा लेते हैं। जिनकी वजह से heat टॉलरेंस कम होंजता है और short circuit ka risk भी बढ़ जाता है।
Branded vs Local battery difference
Branded battry की safety layer अच्छी होती है उनका BMS (Battery Management System) काफी अच्छे तरीके से काम करता हैं। ओर उसमे एक टेम्परचर sensor लगा होता है जिससे वो बैटरी को overcharge होने से रोकता है।
Local battery में ये features अक्सर fake या weak होते हैं।
3) गलत Charger का इस्तेमाल
Original charger use करना क्यों जरूरी है?
हर EV scooter की battery का voltage और current अलग होता है। अगर आप किसी और company का charger या local charger use करते हैं, तो battery गलत तरीके से charge होती है। जिसके कारण overheating की संभावना बढ़ जाती है। ओर BMS fuse हो सकता है।
Fast charging से क्या नुकसान होता है
Fast charging हमेशा dangerous नहीं होती, लेकिन अगर आप डुप्लीकेट चार्जर का इस्तेमाल करेंगे ओर कमजोर या folded wire का इस्तेमाल करेंगे तो आपके लिए risk ज्यादा हो सकता है। ज्यादा पुरानी बैटरी को अवॉइड करे।
4) Overcharging (रातभर चार्ज पर छोड़ना)
Overcharge protection क्या होता है?
Modern EV scooters में BMS होता है जो battery को 100% के बाद charging रोक देता है।
पुराने scooter में ये feature क्यों weak होता है?
पुराने low-budget models EV में BMS quality weak होती है, जिससे कई बार बैटरी 100% चार्ज होने के बाद भी trickle charging चलती रहती हैं। जिससे चार्जर लगातार हिट प्रोड्यूस करता है। ओर बैटरी सेल्स पर स्ट्रेस बढ़ जाता है। इसलिए पुराने ev को रातभर चार्जिंग पर छोड़ना थोड़ा risky हो सकता है।
5) Battery में Water Damageबारिश में चलाने से क्या problem होती है?
EV scooter Waterproof तो होती हैं लेकिन पूरी तरह से नहीं। आगर आप EV को पानी के अंदर ले के जायेंगे तो वायरिंग में short circuit होने के चांस बढ़ जाते है। ओर EVs का BMS fail भी हो सकता है।
Charging port में पानी जाने का खतरा
सबसे ज्यादा danger charging port से होता है। अगर charging port में पानी चला जाए और आप charge लगा दें, तो short circuit का risk बहुत बढ़ जाता है।
6) Accident या गिरने के बाद Battery Damage
हल्का crash भी dangerous क्यों हो सकता है?
कई बार EV गिरने पर battery pack के अंदर का cells डैमेज हो जाता है। बाहर से स्कूटर तो बिल्कुल ठीक दिखता है। लेकिन अंदर cell पंपचर हो जाता है। इससे internal short circuit होने का खतरा होता है।
Battery pack अंदर से crack हो सकता है
Lithium battery में crack या puncture होने पर fire का risk बहुत ज्यादा होता है। इसलिए accident के बाद battery inspection जरूरी है।
7) Poor Wiring / Loose Connection
Wiring के कारण
short circuitअगर wiring loose हो या insulation खराब हो, तो heat का चांस बढ़ कर fire बना सकती है।
Local mechanics से repairing करने से खतरा
Local mechanics कई बार proper insulation tape, connectors और safety standards follow नहीं करते। इससे risk बढ़ता है।
8) Manufacturing Defect
Factory defect कैसे पहचानें
अगर स्कूटर बिल्कुल ही नया है ओर फिर भी चार्जिंग के समय heat हो या smell आए तो एक बार बैटरी की swelling चेक करे, क्योंकि ये manufacturing defect हो सकते हैं।
Recall का मतलब
कई companies जब defect detect करती हैं तो model को “recall” करती हैं। Recall का मतलब होता है company free में battery या parts replace करती है।
👉 इसलिए brand की recall history check करना बहुत जरूरी है।
Electric Scooter में आग लगने के संकेत (Warning Signs)
EV scooter अचानक explode नहीं होता। अक्सर पहले ये कुछ warning signs देती है। अगर आप समय पे ध्यान देते है तो आपके लिए risk कम हो जाएंगे।
Warning signs: Battery से smell आना (plastic burn जैसी) या फिर charging के दौरान एबनॉर्मल heat करना या बैटरी फुल जाना या फिर चार्जर का गरम होना, इनमें से कोई भी संकेत दिखे तो आप स्कूटर को तुरंत use करना बंद कर दे। और आर्थराइज्ड service center में दिखाएं।
Electric Scooter को आग लगने से कैसे बचाए? (किन बातों का रखे ध्यान)
अगर आप Important Parts पर ध्यान देते है तो आपकी EV safe हो सकती हैं। ओर हमेशा सही हैबिट को फॉलो करे नीचे हमने कुछ इंपॉर्टेंट टॉपिक बताया है जिससे आप हमेशा ध्यान में रख सकते है।
1) हमेशा Original Charger Use करें
कंपनी का दिया हुआ ओरिजनल charger ही use करेंlocal/duplicate charger से बचें। चार्जर के wire में कट या लॉस पिन दिखे तो फौरन उसे चेंज करे।Charger mismatch का risk बहुत ज्यादा होता है, क्योंकि battery गलत current लेने लगती है।
2) Charging Safe जगह पर करें
चार्जिंग को बिल्कुल ही सेफ जगह में लगाए कई लोग रात में अपने स्कूटर को रूम में चार्ज होने के लिए छोड़ देते है। इसे अवॉइड करे, क्योंकि सोते समय वार्निंग साइन का पता नहीं चल पाना मुश्किल है।
Ventilation वाली जगह का इस्तेमाल करे
Charging हमेशा open area या ventilated जगह पर करें, जैसे: balcony, garage, hall जैसे open place का इस्तेमाल करे।
3) रातभर चार्जिंग में न लगाए
रातभर charging avoid करें, खासकर अगर आपका scooter पुराना है। या उनका BMS सिस्टम का आपको पता नहीं है तो। Timer plug / smart plug का useआप smart plug use कर सकते हैं जो 3–4 घंटे बाद auto off हो जाए। यह बहुत useful safety trick है।
4) गर्मी में Charging Rules
- Direct sunlight में charge ना करें
- Riding के तुरंत बाद charge ना करें
- Scooter चलाने के बाद battery already गर्म होती है। उसे 20–30 मिनट cool होने दें, फिर charging लगाएं।
5) Waterproofing और Rain Safety
- Charging port cover हमेशा बंद रखें
- बारिश में scooter wash से बचें
- कई लोग pressure wash कर देते हैं, जिससे पानी अंदर चला जाता है। बेहतर है:
- हल्के wet cloth से साफ करें
- charging port को dry रखें
6) Regular Service और Battery Check
हर 3 या 6 महीने मे अपने Electric Scooter का चेकप तथा अच्छे से service कराए। जिसमे बैटरी की हेल्थ को चेक कराए तथा उनका BMS सिस्टम चेक कराए।
Wiring inspectionLoose wiring या burnt smell का पता early stage में लग सकता है।
7) Local Modification से बचें
EV scooter में ये modifications सबसे ज्यादा risky होती हैं। जहा तक हो सके माडफकैशन से दूर रहे।
अगर Electric Scooter में आग लग जाए तो क्या करें?
सबसे पहले—panic मत करें। सही steps follow करने से नुकसान कम हो सकता है।
✅ क्या करें
Main switch off करें (अगर safe हो)
scooter से दूर हटें
आसपास के लोगों को भी दूर करें
अगर smoke ज्यादा हो तो तुरंत area खाली करें
⚠️ Water डालना कब गलत है?
Lithium battery fire में normal पानी डालना कई बार dangerous हो सकता है क्योंकि:
battery के अंदर chemical reaction हो सकता है
fire फैल सकती है
अगर छोटी आग है और कोई option नहीं है, तब limited पानी use हो सकता है, लेकिन best तरीका extinguisher है।
🔥 Fire extinguisher (Class D / ABC)
Lithium battery के लिए ideally Class D best होता है
लेकिन आम जगहों पर ABC extinguisher ज्यादा available होता है, जो शुरुआती stage में मदद कर सकता है
📞 Emergency call कब करें?
अगर:
आग बढ़ रही है
battery blast जैसी आवाज आए
smoke बहुत ज्यादा हो
तो तुरंत emergency services call करें।
सबसे Safe Electric Scooter कैसे चुनें? (Buying Guide)
अगर आप नया EV scooter खरीदने जा रहे हैं, तो ये बातें जरूर check करें:
1) Certified battery (AIS-156, BIS)
AIS-156 standard India में EV safety के लिए बहुत important है। BIS certification भी check करें।
2) IP rating
IP rating बताती है scooter पानी और dust से कितना safe है।कम से कम IP67 battery pack अच्छा माना जाता है।
3) Battery warranty
Minimum 3 years की warranty ideally होनी चाहिए।
4) Thermal management system
कुछ scooters में heat control system बेहतर होता है, जिससे overheating कम होता है।
5) Brand recall history check
Company ने पहले recall किया है या नहीं, और कैसे handle किया—यह check करना smart है।
Myths vs Facts
❌ Myth: “EV हमेशा explode होते हैं”
Fact: EV scooters safe होते हैं अगर battery quality और charging habits सही हों।
❌ Myth: “Petrol ज्यादा safe है”
Fact: Petrol vehicles में भी fire risk होता है (fuel leakage, engine overheating)। बस EV में battery system sensitive होता है।
❌ Myth: “Fast charging हमेशा dangerous है”
Fact: अगर fast charger company-approved है और scooter compatible है, तो यह safe हो सकता है।
FAQs
1. Electric scooter में आग लगने की सबसे बड़ी वजह क्या है?
सबसे बड़ी वजह battery overheating + low quality battery cells + गलत charging habits होती है।
2. क्या गर्मी में EV scooter चार्ज करना safe है?
हाँ, लेकिन condition यह है कि आप scooter को shade में, ventilated area में, और cool होने के बाद charge करें।
3. क्या scooter को रातभर चार्ज पर छोड़ना सही है?
Avoid करना बेहतर है। खासकर पुराने scooter या weak BMS वाले models में risk बढ़ जाता है।
4. Battery swelling होने पर क्या करना चाहिए?
Scooter तुरंत use बंद करें। Battery swelling एक serious warning sign है। Service center में तुरंत दिखाएं और charge ना करें।
5. कौन सा fire extinguisher EV scooter के लिए best है?
Lithium battery fire के लिए Class D best है। लेकिन शुरुआती stage में ABC extinguisher भी मदद कर सकता है।
Conclusion (निष्कर्ष)
Electric scooter में आग लगने की घटनाएं डराने वाली लगती हैं, लेकिन सच यह है कि सही precautions से risk बहुत कम किया जा सकता है।अगर आप original charger use करेंsafe जगह पर charge करेंरातभर charging avoid करेंबारिश/पानी से बचाएंregular service कराएंतो EV sco
oter काफी safe और भरोसेमंद साबित होता है।
Final Advice:EV scooter खरीदते समय Battery Certification जरूर check करें और charging कोroutine नहीं, बल्कि safety habit बनाएं।